गुरुग्राम: मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल एक जूट हो गए है। उसे जेल से निकालने के लिए ग्रामीणो ने बैठक करके रणनीति बनाई है।
बाबा भीष्मदास मंदिर में हुई पंचायत
पंचायत में ग्रामीणों ने मोनू की गिरफ्तारी का विरोध किया और कहा कि गैर कानूनी तरीके से मोनू को गिरफ्तार किया गया है। जब मोनू हिंसा वाले दिनोंं में यहां पर था ही नही तो फिर दोषी कैसे बना। राजस्थान में दो युवको के मर्डर में ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं था कि मोनू शामिल था।Weather Alert: अभी 5 दिन ओर बरसेगें बदरा, यहां देखिए अपने शहर का मौसम
चार्जशीट में मोनू मानेसर का नाम था शामिल
मामले को लेकर मृतकों के परिजनों की तरफ से मोनू समेत 5 लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था। राजस्थान पुलिस की तरफ से 8 आरोपियों की फोटो आरोपियों की फोटो भी जारी की गई थी। जिसमें मोनू मानेसर का नाम नहीं था।
लेकिन काफी छानबीन के बाद पुलिस ने 6 जून को कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में मोनू मानेसर का नाम शामिल कर दिया। इसके बाद राजस्थान पुलिस के कागजों में मोनू मानेसर को फरार बताया गया था. तभी से पुलिस मोनू मानेसर की तलाश में जुटी हुई थी।
जानिए क्या लगाया आरोप
पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि मोनू को 31 जुलाई से पहले एक वीडियो प्रसारित करने के तहत आईटी एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे में जमानत होती है, लेकिन एक अन्य अवैध हथियार की धारा को जोड़कर एक षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है।
राजनीति की भेंट चढा मोनू
पंचायत में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि मोनू के समर्थन में एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी बुधवार सुबह राजस्थान के भरतपुर जाएगी। इस कमेटी में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच और अन्य हिंदू दलों के सदस्यों के साथ ग्रामीणों को शामिल किया गया है। लोगो का कहना है मोनू राजनीति की भेंट चढा है। उसे हर कीमत पर बचाना होगा।JICA हरियाणा में बनाएगी 400 पैक हाउस: जेपी दलाल
मोनू को जब तक घर वापस नहीं लाया जाएगा, तब तक यह कमेटी दिन रात एक कर काम करेगी। मोनू मानेसर को मानेसर सेक्टर एक की मार्केट से मंगलवार दोपहर को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान दो गाड़ियों में सवार होकर आई नूंह पुलिस ने मोनू को हिरासत में लिया।World: भिवाड़ी के 7 वर्षीय कियान मित्तल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सुनने वालों की रूक गई धडकन
ये रहे मौजूद: हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत यादव ने भी मोनू की गिरफ्तारी का विरोध जताया है। कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। हिंदू सेना कोर्ट में केस लड़ेगी। पंचायत में मास्टर देवेंद्र मानेसर, ओमप्रकाश यादव पूर्व सरपंच मानेसर, एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज, अजित दौलताबाद, समेत कई लोग मौजूद रहे।















