मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ऑरेंज अलर्ट जारी: हरियाणा के 32 शहर कोहरे की चपेट में, जानिए कब पड़ेगी कड़ाके की धुंध

On: December 25, 2023 8:58 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा में भीषण ठंड के दौर शुरू हो गया है। इतना ही नहीं सोमवार को 32 शहर बेहद घने कोहरे की चपेट में आ गए हैं। तेजी से बढ रहे कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।Bank Job: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आई 484 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

विभाग ने जारी की एडवाईजरी: पुलिस प्रशासन की ओर से कोहरे को लेकर एडवाइजरी जारी है। वाहन चालकों को दिन और शाम के समय अपने वाहनों की फॉग लाइट जलाकर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है। चिकित्सको ने इस कोहरे में घूमने वाले लोगो को कम से कम बाहर निकलने की अपील की है।
fog 11zon

यह भी पढ़ें  Dharuhera: पुलिस चौकी में लेड लाईन फोन नहीं, प्रभारी का दो माह से फोन खराब

जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
आज कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है। इसके बाद, 26 दिसंबर से एक बार फिर बारिश के आसार हैं।

आज से 27 दिसंबर तक घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा! मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन जिलों में सुबह और शाम के समय वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।हरियाणा पंजाब व दिल्ली वासियो को नई साल पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा, यहां जानिए रूट व समय

यह भी पढ़ें  Good News: देश का दूसरा सबसे बडा स्टील ओवरब्रिज हुआ चालू, इस रूट के लोंगों की बल्ले बल्ले

तापमान में आएगी ओर गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। इस बदलाव से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और रात के तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार को प्रदेश में दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वैसे, सुबह- शाम ओस गिरती रहती है। सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा।

सरसों को हो सकता है नुकसान
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी के साथ कोहरा बढ़ा तो सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर समय रहते धूप नहीं निकली तो यह बडा घातक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में फसल में कीट लगने की आशंका रहती है, इसलिए किसानों को अधिक देखभाल की जरूरत है।

यह भी पढ़ें  Haryana: बादशाहपुर विधानसभा सीट रिक्त घोषित, जानिए अब BJP से कौन कौन है दावेदार ?

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now