Best24news: भगवान शिवजी की आराधना का महापर्व सावन माह मंगलवार से शुरू हो गया। रेवाड़ी के मंदिरों में सावन माह के पहले दिन सुबह सुबह ही काफी भीड़ दिखाई दी। बम-बम भोले के जयघोष के साथ लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कई सालो के बाद इस बार सावन 58 दिन तक चलेगा।Haryana News: तालाब में गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौत

जानिए क्यों है इस दिन पूजा
सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में सावन के दिनों में भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है। सावन माह में भगवान की अराध्रना से मन की कामना पूरी होती है। इस साल कई सालो के बाद सावन 58 दिन का है।Haryana: सरकारी नौकरी लगाने वाले गिरोह को दबोचा, जाने कैसे लगाते थे नौकरी
मंदिरो में उमडी भीड़: मंगलवार सुबह रेवाड़ी शहर के घंटेश्वर महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर. धारूहेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए सुबह से लोगो का ताता लगा रहा।
मान्यता है कि सावन मास में भगवान शंकर की आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसे लेकर सावन मास के पहले ही दिन मंगलवार को मंदिरों में सुबह से ही भगवान शिव के भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। मंदिर बम-बम भोले के जयघोषों से गूंज उठे।

















