मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Loan scheme in Haryana: अब लोन लेना हुआ आसान: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 90 करोड लोन किया मंजूर

On: March 5, 2025 8:20 PM
Follow Us:
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर 100 लोंगो के लिए 90 करोड लोन मंजूर

Loan scheme in Haryana: बैंकों की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के​ लिए कई योजनाए चलाई जा रही है। इसी क्रम में हरियााणा के जिला रेवाड़ी में बुधवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) की ओर से एक विशेष ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर जाट धर्मशाला में आयोजित शिविर में सैकड़ों लाभार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अभिषेक मीणा जबकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक अरुण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  Rewari News: डाटा मैनेजमेंट व सरल एप के बारे मे किया जागरूक्

ऋण वितरण और लाभार्थियों को प्रोत्साहन:इस शिविर में 100 से अधिक लाभार्थियों को लगभग 90 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, जिससे वे अपने व्यवसायों को आगे बढ़ाने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर हो सकें।

यह ऋण विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी योजना, यूनियन इक्विपमेंट स्कीम, यूनियन सपोर्ट स्कीम के तहत प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त, कुछ सफल लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिन्होंने मंच पर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि यूनियन बैंक द्वारा प्रदान की गई वित्तीय सहायता ने उनके व्यवसाय और आजीविका को किस प्रकार सशक्त बनाया।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के तीन बड़े हाईवे से बढ़ेगी जमीन की कीमत, विकास का नया दौर शुरू होगा

कार्यक्रम का समापन: कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त अभिषेक मीणा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जीएम अरुण कुमार ने विशेष पहल का औपचारिक अनावरण किया। इसके साथ ही, लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त ने अपने संबोधन में बताया कि बैंकिंग सेक्टर वेल्थ क्रिएटर के साथ वेल्थ मल्टीप्लायर भी है। एमएसएमई के तहत युवा उद्यमियों को भी कम ब्याज पर ऋण मिल रहा है जिससे वे देश की अर्थव्यवस्था को सुधार रहे हैं। एमएसएमई  (MSME) जैसी योजनाएं जल्द ही विकसित भारत को हकीकत में लायेंगी।

यह भी पढ़ें  HBSE Board : हरियाणा में 9वीं व 10वीं क्लास के स्टूडेंस्ट के लिए बड़ी खबर, अब नहीं पढ़ने होंगे इतने सब्जेक्ट

उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक अनुकरणीय प्रयास बताया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और बैंक अधिकारियों को भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now