मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana lado Laxmi Yojana: अब लाडो को मिलेंगे 1100 रुपए, 1 हजार रुपए की होगी FD, नायब सैनी ने किया ऐलान

On: January 19, 2026 7:34 PM
Follow Us:
Haryana Lado Laxmi Yojna:

Haryana lado Laxmi Yojana: हरियाणा में पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना एक बडा बदलाव किया गया है। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अब राज्य की पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने 2,100 रुपए नहीं बल्कि 1,100 रुपए दिए जाएंगे क्योकि यह नई व्यवस्था फरवरी महीने से इस योजना में लागू हो जाएगी।

होगी एफडी: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 2,100 रुपए की धनराशि में से 1 हजार रुपए की धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आवर्ती जमा (RD) या सावधि जमा (FD) अकाउंट में जमा की जाएगी।Haryana lado Laxmi Yojana

 

 

जानिए क्यों किया ऐसा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि यह फैसला महिलाओं की दीर्घकालीन आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बता दे कि शेष 1000 रुपए की राशि सरकार द्वारा आवर्ती जमा (RD) या सावधि जमा (FD) के रूप में सुरक्षित की जाएगी। यह नया प्रावधान फरवरी माह से लागू होगा।Haryana lado Laxmi Yojana

यह भी पढ़ें  Breaking News: महिंद्रा BE6 Pack One वेरिएंट में कौन कौन से है अतिरिक्त फीचर्स

 

। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि किसी लाभार्थी महिला का निधन होता है तो RD/FD में जमा पूरी राशि तुरंत नॉमिनी को सौंप दी जाएगी।

किसानों को भी बड़ी राहत, 659 करोड़ रुपए जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए भी बड़ी राहत की घोषणा की। कृषि से जुड़ी पांच योजनाओं के तहत कुल 659 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इनमें फसल अवशेष न जलाने वाले 5.54 लाख से अधिक किसानों को 461.75 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इसके अलावा फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर 85.10 करोड़ रुपए की सब्सिडी, धान की सीधी बुआई करने वाले 31,605 किसानों को 75.54 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें  Atal Pension Yojana: अगर आपको भी चाहिए हर महीने 12 हजार रुपए! तो जल्दी करें इस योजना के लिए आवेदन

तीसरी किस्त जारी: मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 8 लाख 63 हजार 918 महिलाओं के खातों में 181 करोड़ रुपए की तीसरी किस्त जारी की गई है। इसके साथ ही अब तक तीन किस्तों में कुल 441 करोड़ रुपए की राशि लाभार्थियों तक पहुंच चुकी है।

जागरूक माताओं को भी मिलेगा लाभ: सरकार ने योजना के दायरे को और व्यापक करते हुए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी बच्चों की माताओं को भी इसमें शामिल किया है। कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताएं, निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा-स्तर की दक्षता हासिल करने वाले बच्चों की माताएं तथा कुपोषण से सफलतापूर्वक बाहर निकाले गए बच्चों की माताएं भी अब इस योजना की पात्र होंगी।Haryana lado Laxmi Yojana

यह भी पढ़ें  Ramlila News: डिजीटल युग के चलते रामलीला की चमक हुई फीकी

इसके अलावा हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 6 लाख 8 हजार 842 महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के रूप में 18.56 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। यह राशि अक्तूबर 2025 की है, जबकि नवंबर-दिसंबर की सब्सिडी जल्द जारी की जाएगी।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now