हरियाणा: दिल्ली में होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर दिल्ली में आने वाले भारी वाहनो की एंट्री पर रोक लगा दी गई है तथा गुरूग्राम में कई रूट को डायर्वट किया गया है। दिल्ली में 7 से 10 सितंबर तक गुरुग्राम से किसी भी भारी वाहन को एंट्री नहीं करने दी जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस रहेगी तैनात
ट्रैफिक दवाब को देखते हुए 100 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी तैनाती होगी। धौलाकुंआ रूट पर यह पाबंदी लगाई गई है। वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।हरियाणा के नारनौल में ऑब्जर्वर के सामने भिड़े कांग्रेसी: बुलानी पड़ी पुलिस, चुनावों को लेकर फीड बैक लेने आए थे ऑब्जर्वर
कार और बाइक की एंट्री पर नहीं रहेगी रोक
कार और बाइक की एंट्री पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसों को इफ्कों चौक से डायवर्ड करते हुए एमजी रोड से आया नगर के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक की समस्या भी हो सकती है।
https://twitter.com/RailwayNorthern/status/1698010799078535348/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1698010799078535348%7Ctwgr%5E155e5787ff0889c5a49df145fc519f437668583c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fbusiness%2Findian-railways-cancelled-and-divert-300-train-due-to-g20-summit-in-delhi-see-list-2486460
भारतीय रेलवे की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जी20 के मद्देनजर करीब 300 ट्रेन प्रभावित होंगे, जिसमें 200 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
गुरूग्राम में डायवर्ट होंगे वाहन
गुरुग्राम में बड़ी संख्या में कंपनियां है, इसलिए दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की आवाजाही ज्यादा होती है ऐसे में कई रूटो को बद किया गया है।हरियाणा के नारनौल में ऑब्जर्वर के सामने भिड़े कांग्रेसी: बुलानी पड़ी पुलिस, चुनावों को लेकर फीड बैक लेने आए थे ऑब्जर्वर
ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कंपनियों के प्रबंधन अधिकारियों से अपील भी की गई है कि वे अपने ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम के जरिए काम लें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस और दूसरी गाड़ियों को गुरुग्राम के इफको चौक से डायवर्ट कर महरौली वाले रास्ते से भेजा जाएगा।
दिल्ली पुलिस ने जारी की थी एडवाइजरी
गौरतलब है कि पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने आयोजन से पहले दिल्ली के भीतर यात्रा करने वाले आम लोगों और राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं को पार करने वालों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थीI
भारत नेशनल राजधानी में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जिसका लक्ष्य कई आर्थिक सुधारों के बारे में चर्चा में भाग लेने के लिए अतिथि देशों के साथ जी 20 सदस्या देशों को एक साथ लाना है. इस कार्यक्रम में कई देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है.I

















