हरियाणा: कोरोना वायरस के बाद एक बार फिर चीन में नए वायरस ने कोहराम मचा दिया है। चीन में तेजी से फैल रहे नए वायरस (China Pneumonia) के बाद हरियाणा के अस्पतालों में भी अलर्ट किया गया है।दिल्ली-जयपुर हाईवे प खड़े ट्रॉला में घुसी वैगनआर कार: बैंक कर्मी की दर्दनाक मौत
स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से जारी पत्र के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा को पत्र भेजकर सतर्क किया गया है। हालांकि अभी हरियाणा में किसी तरह का कोई केस नहीं आया है लेकिन नए वायरस से बच्चों को बचाने की जरूरत है।
अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट: सभी सिविल सर्जन अपने आसपास की लैब संचालकों के साथ बैठक करेंगे। अस्पतालों में चल रही लैब की भी स्टेटस रिपोर्ट ली जाएगी।Dharuhera: पहले खाई कढी कचोरी, पैसे मांगे तो फोडा सिर
स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से कहा गया है कि कोरोना के दौरान जिस तरह से अस्पतालों में व्यवस्था की गई थी, उसी तरह से अब भी किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की जाए।
ऐसे में प्रदेश के सभी सिविल सर्जन अपने अधिकार क्षेत्र में यह सुनिश्चित करेंगे कि अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड, टेस्टिंग व्यवस्था, मेडिकल काउंटर, दवाइयां आदि उपलब्ध हैं।

















