हरियाणा: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) कार्यक्रम किसी परिचय का मोहताज नही है। इस सीट पर पहुंचना इतना आसान नहीं है। लेकिन अगर काबिलियत हो तो जरूर यहां पर पहुंचा जा सकता है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल की बेटी और राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक गांव की महिला सरपंच सोमवार को कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में नजर आएंगी।Rewari: दीवाली पर निकला दीवाला, अनहोनी बनकर आई हुंडई कार शोरूम में चिंगारी
कौन बनेगा करोड़पति में नीरू यादव को विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। यहां बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सवाल पूछेंगे।

इस गांव की है सरपंच
नारनौल में जन्मीं और पली- बढ़ीं नीरू यादव मूल रूप से निकटवर्ती गांव चापड़ा सलीमपुर की रहने वाली हैं। वर्तमान में नीरू राजस्थान के झुंझुनू जिले की बुहाना तहसील के लांबी अहीर गांव की सरपंच हैं।
इस पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने महिला मित्र सच्ची सहेली के नाम से एफपीओबी शुरू किया है, जो अपने आप में एक मिसाल है। इसी को ध्यान में रखते हुए कौन बनेगा करोड़पति की टीम ने नीरू यादव को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।Haryana Mission 2024: आगामी चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, जीत के लिए बनाया ये’मास्टर प्लान’
नीरू यादव द्वारा तैयार की गई हॉकी टीम राजस्थान में कई जगहों पर खेल चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम के लिए उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा पुरस्कार भी दिया गया है।
जाएगी नारनौल से क्या है नाता
नीरू यादव के भाई नितेश यादव ने बताया कि नीरू का बचपन नारनौल में ही बीता है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई गर्ल्स कॉलेज नारनौल से की। अब शादी के बाद वह 2020 में लंबी अहीर की सरपंच चुनी गईं।चौ देवीलाल की 110 वी जंयती: तैयारियों लेकर पदाधिकारियों की लगाई जिम्मेदारी
सरपंच चुने जाने के बाद उन्होंने गांव में शिक्षा, चिकित्सा और खेल के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया। उन्होंने लड़कियों की हॉकी टीम बनाई। अपने खर्चे पर इस हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया है। नीरू को राजस्थान में हॉकी सरपंच
















