मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

National Girl Child Day: वेबीनार से बालिकाओ को दी कनूनों की जानकारी

On: January 24, 2022 2:27 PM
Follow Us:

सीजेएम ने दी कानूनी अधिकारों की जानकारी
रेवाड़ी 24 जनवरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर सोमवार को जला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव वर्षा जैन द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं से सम्बन्धित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Rewari Crime: छह माह में चोरी किए थे 19 मोबाइल, रिमांड में हुआ खुलासा


श्रीमती जैन ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। आज देश की बेटियों की लगभग हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है लेकिन ऐसे में कई परिवार हैं जो बेटियों को जन्म नहीं देना चाहते है। इसलिए उन्हें गर्भ में ही मार देते हैं। देश में बालिका दिवस मनाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य लड़कियों को सहायता और अलग.अलग तरीके के अवसर प्रदान करना है।
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रेवाड़ी वर्षा जैन ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे उद्देश्य है कि बालिकाओं की आवाज को सशक्त करना है। यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है, जिसका सामना दुनिया भर में लड़कियां करती हैं जिसमें बाल विवाहए उनके प्रति भेदभाव और हिंसा शामिल है।

योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह का ऑडियो वायरल, मुझे पीटते है मेरे पति….

सजींव गोतम अधिवक्ता ने बाल विवाह प्रतिषेद अधिनियम 2006 के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होने बताया कि लडकिया आज किसी भी क्षेत्र मे पीछे नही है और हर क्षेत्र मे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होने कहा कि ष्यत्र नार्यस्तु पूज्यतेए रमन्ते तत्र देवताष् यानी जहां नारी की पूजा होती हैए वहां देवताओं का वास होता है। श्रृष्टि की शुरुआत से महिलाओं का सम्मान किया जाता रहा है।
इस मौके पर न्यायालय के अधिकारी, जिला प्राधिकरण के अधिवक्ता, महिला पुलिसकर्मी व स्कुल क अघ्यापको ने वेबिनार में भाग लिया।
———-

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now