मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा में लागू हुई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, जानिए क्या होगा फायदा

On: October 23, 2023 8:08 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियणा के सीएम मनाहर लाल ने बताया कि शिक्षकों की आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को हरियाणा सरकार पूरे देश में लागू करेगी। ऐसा होने के बाद देश भर से शिक्षक हरियाणा में स्थानांतरित होकर आ सकेंगे। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कोई कमी नहीं रहेगी।

2025 तक लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति : प्रदेश सरकार ने राज्य के प्रत्येक स्कूल में हर छात्र को पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की है। देश के बाकी राज्यों से पहले हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर चुकी मनोहर सरकार राज्य की शिक्षा प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन भी करने जा रही है। केंद्र सरकार की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मनोहर सरकार अपने यहां लागू कर चुकी है। वर्ष 2025 तक यह पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें  Railway News: हरियाणा राजस्थान से गुजरने वाली ये ट्रेने हुई कैंसिल, यहां पढ़े ट्रेनों के नाम

2025 के बाद राज्य में 12वीं क्लास के बाद चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। इस पाठ्यक्रम में स्नातक और बीएड की उपाधि समेकित रूप से प्रदान की जाएगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ही राज्य में 1419 प्राथमिक संस्कृति माडल विद्यालय स्थापित किए गए हैं।

1415 क्लस्टर विद्यालयों स्थापित
इनमें से कुल 147 माडल स्कूलों में सीबीएसइ बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुरूप छात्रों को अध्ययन की सुविधा प्रदान की गई है। साथ ही राज्य में 1415 क्लस्टर विद्यालयों की स्थापना की गई है। चूंकि नई शिक्षा नीति में विज्ञान की शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है, इसलिए इन क्लस्टर स्कूलों में विशेष रूप से साइंस की शिक्षा प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: महिला सुरक्षा के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, स्कूल बस और जिम में महिला स्टाफ अनिवार्य

नई शिक्षा नीति के माध्यम से सरकार प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक विद्यार्थियों के प्रतिभा स्तर को ऊंचा ले जाना है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत राज्य के चार हजार आंगनबाडी केंद्रों को प्ले-वे स्कूलों में अप्रग्रेड किया गया है।महिला सशक्तिकरण: मनोहर सरकार ने स्थापित किया हरियाणा कन्या कोष, जानिए क्या होगा इसका फायदा

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल आधारित शिक्षण प्रणाली के साथ ही संवाद आधारित अध्ययन अध्यापन पर सरकार का पूरा फोकस है। वर्ष 2025 तक इन सुविधाओं को प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now