मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा के गुरुग्राम में होगा शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन, जानिये तारीख

On: June 22, 2025 10:00 PM
Follow Us:
National conference of urban local bodies will be held in Gurugram, Haryana, know the date

3 व 4 जुलाई को गुरुग्राम में होगा सम्मेलन

चंडीगढ़, 22 जून -हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हरियाणा में पहली बार शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। राष्ट्रीय महत्व के इस सम्मेलन में आने वाले डेलिगेट्स गुरुग्राम से अच्छा अनुभव लेकर लौटें, इसके लिए पूरा आयोजन अतिथि देवों भव: की परम्परा के भाव के साथ आयोजित होना चाहिए।

उन्होंने यह बात रविवार की शाम राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुग्राम के इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आई-कैट), मानेसर में लोकसभा, हरियाणा विधानसभा एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। शहरी विकास की रूपरेखा तय करने का यह महत्वपूर्ण सम्मेलन जुलाई माह के पहले सप्ताह में 3 व 4 तारीख को आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक प्रतिनिधि (डेलिगेट्स) भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें  Paris Paralympics: दुनिया के 1.3 अरब दिव्यांगों के प्रतिनिधि हुए शामिल: एंड्रयू पारसंस

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष श्री कल्याण ने बताया कि इस सम्मेलन की मेजबानी हरियाणा विधानसभा को सौंपे जाने से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कार्यप्रणाली और आतिथ्य परंपरा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि देश में यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। हरियाणा का खानपान और सेवाभाव देशभर में प्रसिद्ध है। इस सम्मेलन में जब देश के कोने-कोने से प्रतिनिधि हरियाणा आएंगे, तो हम उन्हें केवल प्रशासनिक दक्षता ही नहीं, बल्कि एक सजीव, सशक्त और सुसंस्कृत हरियाणा का अनुभव कराएंगे।

यह भी पढ़ें  Rewari: फिर उठने लगी अहीर रजिमेंट बनाने की मांग, कापडीवास में बैठक आयोजित

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महत्व के इस सम्मेलन में शहरी विकास की रुपरेखा पर व्यापक चर्चा होगी। साथ ही सभी डेलिगेट्स के ठहरने की व्यवस्था गुरुग्राम में होने से सांस्कृतिक आदान-प्रदान व आपसी सहयोग की भावना भी बढ़ेगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि दिल्ली एयरपोर्ट और नई दिल्ली एवं गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर लोकसभा सचिवालय के सहयोग से हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। वहीं, गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहाँ से पूरे कार्यक्रम की निगरानी और समन्वय होगा। इसके अतिरिक्त एक कंट्रोल रूम आयोजन स्थल पर बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Rewari News: भिवाड़ी का रसायन युक्त बदबूदार कालापानी बना मुसीबत

बैठक में गुरुग्राम के डीसी श्री अजय कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now