मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Narmadaeshwar Maharaj Temple: नर्मदेश्वर महाराज के मंदिर का उद्धाटन 25 को, जानिए नर्मदेश्वर शिवलिंग की विशेषताए

On: May 24, 2025 1:20 PM
Follow Us:
नर्मदेश्वर महाराज के मंदिर का उद्धाटन 25 को, जानिए नर्मदेश्वर शिवलिंग की विशेषताए

Narmadaeshwar Maharaj Temple: धारूहेड़ा  के सेक्टर छह में नर्मदेश्वर महाराज के मंदिर का उद्धाटन 25 मई को होगा। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारा लगाया जाएगा। वार्ड 2 की पार्षद कमलेश देवी ने सुबह सेक्टर छह में नर्मदेश्वर महाराज का नया मंदिर बनया गया है। रविवार को मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। Narmadaeshwar Maharaj Temple

 

नर्मदेश्वर शिवलिंग, जिसे बाणलिंग भी कहा जाता है, नर्मदा नदी के तट पर पाए जाने वाले शिवलिंगों को कहा जाता है. यह शिवलिंग विशेष गुणों वाला माना जाता है और इसकी पूजा को अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है.

यह भी पढ़ें  जन आशीर्वाद यात्रा: बावल पहुंचते ही बदली राजनीति, राव समर्थक हुए यात्रा में शामिल

नर्मदेश्वर शिवलिंग की विशेषताएं:

नर्मदेश्वर महाराज के मंदिर का उद्धाटन 25 को, जानिए नर्मदेश्वर शिवलिंग की विशेषताए

  • प्राण ऊर्जा: यह शिवलिंग स्वयं में प्राण ऊर्जा से परिपूर्ण माना जाता है और इसे प्राण प्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती है।
  • दिव्य ऊर्जा: नर्मदा नदी के तट पर पाए जाने वाले नर्मदेश्वर शिवलिंग में दिव्य ऊर्जा का वास माना गया है।
  • पूजा का महत्व: बता दे इस शिवलिंग की पूजा से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और सभी प्रकार के रोग व दोष भी दूर होते हैं।
  • ध्यान साधना:यह ध्यान साधना को बढ़ाता है और चेतना की गहरी अवस्थाओं और ईश्वर से जुड़ाव को सुगम बनाता है।
  • नकारात्मक ऊर्जाओं का शुद्धिकरण: नर्मदेश्वर शिवलिंग को नकारात्मक ऊर्जाओं को शुद्ध करने वाला भी माना जाता है, जो व्यक्ति के जीवन में सद्भाव और संतुलन को बढ़ावा देता है।
  • वास्तु दोषों का निवारण: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नर्मदेश्वर शिवलिंग रखने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं और घर में शांति व समृद्धि बनी रहती है।
यह भी पढ़ें  Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा: नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा करना अत्यंत सरल और प्रभावशाली होती है। नियमित रूप से इनकी पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं।

आप नर्मदेश्वर शिवलिंग को अपने घर में रख सकते हैं और प्रतिदिन उनकी पूजा कर सकते हैं।
आप शिवलिंग पर जल, दूध, चंदन आदि चढ़ा सकते हैं और उन्हें फूल, फल आदि अर्पित कर सकते हैं। आप शिवलिंग का ध्यान कर सकते हैं और अपनी मनोकामनाएं उनसे मांग सकते हैं।

यह भी पढ़ें  Delhi: मुरादाबाद से दिल्ली का सफर होगा आसान: गगन नदी पर 18.40 करोड़ से बनेगा नया, लंबा और चौड़ा पुल

नर्मदेश्वर शिवलिंग का महत्व:

नर्मदेश्वर शिवलिंग को शिव जी का निराकार स्वरूप माना जाता है.
शिवलिंग में शिव और शक्ति दोनों ही समाहित होते हैं.
शिवलिंग की उपासना करने से दोनों की ही उपासना संपूर्ण हो जाती है.
नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा सबसे महत्वपूर्ण और फलदाई मानी जाती है.

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now