Rewari News: धारूहेड़ा: नगरपालिका टीम ने शुक्रवार को शहर में बास रोड पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाते हुए दुकानें के बाहर रखें सामान को जब्त किया। वहीं कई दुकानदारो के चालान भी किए।
सफाई निरीक्षक विनय कौशिक, शंकरलाल दरोगा, सुपरवाईजर राजबीर, तेजसिंह, प्रवीण, विकास शुक्रवार को बास रोड पर पहुचें। टीम के बास रोड पर पहुंचते ही दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई।अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को जागरूक करते हुए कहा दुकानों के बार सडक पर सामान नहीं रखें। बार बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण बढता ही जा रहा है। Rewari News
अतिक्रमण के चलते दिलभर जाम लगा रहता है। टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया तथा चेतावनी दी अगर दो बारा से अतिक्रमण किया तो कानून कार्रवाई की जाएगी। नपा सचिव मोहित का कहना है कि शहर का अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।Rewari News

















