Dharuhera News: नगर पालिका प्रशासन ने शहर में सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग और बैनरों को हटाने की कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को नपा की टीम ने कई क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना अनुमति लगाए गए प्रचार-प्रसार सामग्री को हटाया।

नगर पालिका ने शहर से हटाए अवैध होर्डिंग और बैनर
बता दे पांच दिन पहले डीएमसी रेवाड़ी धारूहेड़ा में आए थे। उन्होंने टीम में होर्डिंग हटाने के आदेश् दिए थे। यह कार्रवाई शहर की साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है। कई होर्डिंग लंबे समय से जर्जर अवस्था में थे, जिससे हादसे का खतरा भी बना हुआ था।
नपा सचिव मोहित ने बताया कि होर्डिंग हटाए जा रहे है। दुकानदारों को चेतावनी दी है कि बिना अनुमति होर्डिंग, बैनर या पोस्टर लगाने वालों पर नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। इसका लेकर मुनादी भी करवाई गई है।

















