मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Nafe Singh Rathi Murder case: गेंंगस्टर ने नहीं है कोई दुश्मनी, कांट्रेक्ट किलिंग का नफे सिंह का मर्डर ?

On: March 2, 2024 6:17 PM
Follow Us:

Nafe Singh Rathi Murder case इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में मामला पेचिंदा होता जा रहा है। नफेसिह के परिजनो ने कहा है कि उनकी किसी भी गैंगस्टर से कोई दुश्मनी नहीं है। मामला कांट्रेक्ट किलिंग का है और एफआईआर में शामिल आरोपियों में से कोई इसके पीछे हो सकता है।

Rewari Crime: NH 48 पर खडी कैंटर से लाखों रूपए का सामान चोरी

 मामले दर्ज Nafe Singh Rathi Murder case

बता दें कि इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में शिकायत के आधार पर पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे सतीश नंबरदार, पोते गौरव राठी, राहुल, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कर्मवीर राठी, मौजूदा अध्यक्ष के पति रमेश व देवर कमल राठी पर नामजद तथा पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन अब इस मामले में भाजपा व कांग्रेस के तीन और नेताओं के नाम दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में किया सड़क का नामकरण

कांट्रेक्ट किलिंग से जुडा है मामला

नफे सिंह राठी के पुत्र जितेंद्र राठी ने हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम उछालने पर कहा कि उनका न तो किसी गैंग से किसी तरह का कोई झगड़ा है और न ही कोई लेनदेन है। यह मामला कांट्रेक्ट किलिंग का है और जिन लोगों के नाम एफआईआर में शामिल करवाए गए हैं, उन्हीं में से किसी का कांट्रेक्ट किलर्स के साथ पैसे का लेनदेन जरूर हुआ होगा।

 

NAFE SINGH RATHI
उनका कर्मवीर राठी, उनके बेटे कमल राठी और नगर परिषद की मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। उन्होंने नफे सिंह राठी के प्लॉट पर कब्जा किया था। वह हमारे ऊपर प्लाट छोड़ने का दबाव बना रहे थे। पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के परिवार पर भी जितेंद्र राठी ने निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मंत्री मांगेराम के पोते गौरव राठी और बेटे सतीश राठी के साथ-साथ नगर परिषद की मौजूदा चेयरपर्सन के पति रमेश राठी ने यूपी में नफे सिंह राठी पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें  Big Accident at Haryana: तेज रफ़्तार का कहर! कार पेड से टक्कराई, एक ही परिवार के पांच की मौत्, मचा कोहराम

Baba Roopadas Mandir: डूंगरवास में दो दिवसीय खेद कूद प्रतियोगिता 7 से

उनका कहना है कि झूठे मुकदमों के खिलाफ आज हाई कोर्ट में नफे सिंह को साक्ष्य पेश करने थे। लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या हो गई। तीन और नेताओं के नाम सामने आए हैं। एक भाजपा से तो दो कांग्रेस से हैं। परिजनों की ओर से कांग्रेस नेता बिजेंद्र राठी, संदीप राठी और नगर परिषद के वाइस चेयरमैन एवं भाजपा नेता राजपाल शर्मा के नाम पुलिस को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana Rajput Pratinidhi Sabha: लोकसभा कॉर्डिनेटर नियुक्त, जानिए आपको जिला में कौन बना है कॉर्डिनेटर

इन पर भी साजिश में शामिल होने का शक जताया गया है। वहीं, प प्रशासन की ओर से नफे सिंह राठी के परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। लगभग आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को इस काम में लगाया गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now