मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana: सरकार का बड़ा तोहफा, बेटी की शादी के लिए 71 हजार रुपये की मदद!

On: November 3, 2024 2:38 PM
Follow Us:
सरकार का बड़ा तोहफा, बेटी की शादी के लिए दे रही 71 हजार रुपये; सिर्फ करना है ये काम

Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana: हरियाणा सरकार की ओर से गरीब व बेसहारा परिवारों को उनकी बेटी की शादी के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना ( Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana)के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना का मकसद गरीब व बेसहारा परिवारों के सिर से बेटी की शादी पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके।

Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana: इसी के चलते हरियाणा सरकार के द्वारा कन्याओं की शादी के समय में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के वे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उनकी कन्याओं की शादी के समय में सरकार के द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें  Haryana: बावल में बनेगा पहला गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन, इतने करोड होंगे खर्च

पात्रता Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana

1. आवेदन करने वाला हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
2. आवेदन करने वाले के परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होने चाहिए और फैमिली आईडी में वेरीफाई होनी चाहिए।
3. आवेदक का परिवार पहचान पत्र में जाति, आय, बैंक खाता इत्यादि वेरीफाई होना चाहिए।

SHADI 1

जानिए इसके लिए क्या दस्तावेज चाहिए

1. शादी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (अगर शादी के बाद आवेदन करते है तो)
2. परिवार पहचान-पत्र (फैमिली आईडी)
3. मोबाइल नंबर
4. ईमेल आईडी
5. हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
6. आधार कार्ड
7. बीपीएल राशन कार्ड
8. दूल्हा/ दुल्हन जन्म प्रमाण पत्र
9. पासपोर्ट साइज फोटो

यह भी पढ़ें  Mustard Purchase: MSP खरीद में देरी, सस्ते दामों में सरसों बेचने को किसान मजूबर ?

कैटेगरी व राशि Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana
1. विधवा/तलाकशुदा/निराश्रित महिलाओं की कन्या या अनाथ एवं निराश्रित बच्चे जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रूपये से कम या बराबर है। उनको *51000 रूपये*
2. SC/ DT/ तपरीवास जाति की कन्या जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रूपये से कम या बराबर है। उनको 71000 रूपये
3. खेल महिला (किसी भी जाति की) जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रूपये से कम या बराबर है। उनको 41000 रूपये

यह भी पढ़ें  DTC के बेड़े में शामिल होंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, CM केजरीवाल और VK सक्सेना इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

 

Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana
4. सभी वर्ग के परिवार (सामान्य और पिछड़ा वर्ग) जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रूपये से कम या बराबर है। उनको 41000 रूपये
5. यदि नवविवाहित जोड़ा है और दोनों विकलांग हैं तथा जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम या उसके बराबर है। 51000 रूपये
6. यदि नवविवाहित जोड़ा है और दोनों में से एक विकलांग हैं तथा जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम या उसके बराबर है। उनको 41000 रूपये Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now