मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

MSP news: सरकार ने तय किया गेहूं, सरसों व चने का MSP, जानिए कब से होगी खरीद

On: March 6, 2024 11:50 AM
Follow Us:

दस मार्च से गेहूं व एक अप्रेल से सरसों व चने की होगी खरीद
MSP news : इस बार राजस्थान खेतों में रबी फसल में अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। झुनझनू में इस बार पौने तीन लाख हैक्टेयर में बुवाई हुई। इनमें बुवाई का सबसे ज्यादा क्षेत्रफल सरसों, गेहूं, चना का है। बुवाई से पहले बरसात होने की वजह से जिले के बारानी क्षेत्र में भी चने की बुवाई किसानों ने की है।

Facebook-Instagram Down: फेसबुक व इस्ताग्राम 8.52 मिनट पर ठप

SARSO

शेखावाटी अंचल के खेतों में रबी फसल कटाई का दौर शुरू हो गया है। खेतों में अगेती सरसों की लावणी में किसान जुट गया है। वहीं, सरकार ने किसानों के अनाज को समर्थन मूल्य पर खरीद करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार गेहूं, सरसों व चने का समर्थन मूल्य ज्यादा तय किया है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: Water Conservation को लेकर किया स्कूली बच्चों को किया जागरूक

किसानों को पिछली बार की बजाए इस बार गेहूं पर पौने तीन सौ रुपए, सरसों पर 105 और चना बेचने पर 200 रुपए प्रति क्विंटल पर ज्यादा मिलेंगे। इस बार गेहूं का 2400 रुपए, सरसों का 5650 और चने का 5440 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया गया है।

अच्छे उत्पादन की उम्मीद
इस बार खेतों में रबी फसल में अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। जिले में इस बार पौने तीन लाख हैक्टेयर में बुवाई हुई। इनमें बुवाई का सबसे ज्यादा क्षेत्रफल सरसों, गेहूं, चना का है। बुवाई से पहले बरसात होने की वजह से जिले के बारानी क्षेत्र में भी चने की बुवाई किसानों ने की है।

यह भी पढ़ें  Haryana: 50 फुट के टावर पर चढा युवक, उतारने के लिए पुलिस की फूली सांस, जानिए क्या की मांग

5 क्रय-विक्रय, दो उप केंद्र व 12 जीएसएस पर होगी खरीद
राजस्थान में समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पांच क्रय-विक्रय सहकारी समिति, दो इनके उप केंद्र व 12 ग्राम सेवा सहकारी समितियों को खरीद केंद्र बनाया गया।

Facebook-Instagram Down: फेसबुक व इस्ताग्राम 8.52 मिनट पर ठप

डूंडलोद, कारी, बिरमी, आबूसर, उदावास, भैंसावता, ढंढार, बजावा (जखोड़ा), जसरापुर, पचेरी खुर्द, भाटीवाड़ व किठाना ग्राम सेवा सहकारी समिति को केंद्र बनाया गया है ताकि इनके पास-पड़ोस के गांवों के किसान अनाज बेच सकें।

पिछले साल इस भाव में हुई थी खरीद
पिछली बार भी जिले में गेहूं, सरसों व चने की ही खरीद की गई थी। पिछली बार 2125 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं, 5450 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों व 5335 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से चना खरीदा गया था। इस बार गेहूं पर किसानों को पौने तीन सौ, चने पर 105 और सरसों पर 200 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सैनी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इस दिन सरसों व चने की होगी खरीद
समर्थन मूल्य पर जिले में दस मार्च से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। वहीं, सरसों व चने की खरीद एक अप्रेल से शुरू होगी। किसानों को खरीद से पहलेे ई-मित्र पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now