Weather Alert: फसलो पर जमा पारा, किसानो की उडी नींद

PARA RE

हरियाणा: पहाडो में पिछले एक सप्ताह से बर्फबारी हो रही है। इसी के चलते पूरे भारत में ठंड का सितम जारी है। प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलो का न्यूनतम पारा 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे सुबह के समय फसलों पर पाला जम गया।

Haryana crime: Business man से एक करोड की रंगदारी मांगने वाला निकला ड्राईवर

कार व फसलो पर जमा पारा: पारा तेजी से गिरता जा रहा है। मंगलवार को घरो के बाहर खडे वाहनो पर पाला जमा​ मिला। लगातार तापमान में गिरावट से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। खेतों में फसलों पर पाला जमने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पाला पड़ने से किसान फसलों के नुकसान की आशंका को लेकर परेशान हैं।

फसलो के लिए घातक: कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पाला पड़ने से फसलों की बढ़ोतरी रुक जाएगी। सरसों के दानों का विकास नहीं होगा। पाला सरसों के साथ सब्जी की फसलों के लिए भी काफी नुकसानदेह है। वहीं, विभाग ने बीते दिनों पाला जमने की संभावना को देखते हुए किसानों को फसलों में सिंचाई करने की सलाह दी थी।

Rewari News: आप ने चलाया ‘आपके द्वार अभियान’, जानिए क्या किए दावे
बावल कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार 20 जनवरी तक शीतलहर व पाला पड़ने का सिलसिला जारी रह सकता है। इस सीजन में सोमवार को रेवाड़ी का सबसे सर्द रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिर कर एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

दो-तीन दिन का मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
किसानों को चाहिए कि वह हल्की सिंचाई करें। ताकि पाला पड़ने की संभावना कम हो जाए। अगले
– धर्मबीर यादव- डायरेक्टर, बावल कृषि अनुसंधान केंद्र