मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Lok Sabha Election Schedule 2024: बज गया चुनाव ​का बिगुल, जानिए कब और कहां होंगे इलेक्शन यहां देखें पूरा शेड्यूल

On: March 16, 2024 4:31 PM
Follow Us:

Lok Sabha Election : जिसका कई दिनों से लोगों को इंतजार था वह अब खत्म हो गया हैI  लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि भारत में चुनाव एक पर्व और देश का गर्व है। उन्होंने कहा  Lok Sabha Election कि हमारी टीम चुनावों के लिए तैयारी है। हम दो साल से चुनाव की तैयारियां कर रहे थे।

Lok Sabha Election : निर्वाचन आयोग के सामने 4 चुनौतियां: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के सामने 4 चुनौतियां हैं. बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और एमसीसी का उल्लंघन. लेकिन हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैंं।

ELECTION

Lok Sabha Elections : सरहदों पर ड्रोन से निगरानी होगी: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, सरहदों पर ड्रोन से निगरानी होगी। अब तक 3400 करोड़ का कैश पकड़ा गया था। कुछ राज्यों में धन कुथ में बल का प्रयोग ज्यादा हो रहा है।

यह भी पढ़ें  पूर्व Haryana CM राव बिरेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर होगा हवन यज्ञ, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित कई दिग्गज पहुंचेगें रेवाड़ी

JJP: प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर सभरवाल ने छोडी पार्टी, जानिए क्या है वजह ?

इस बार 97 करोड़ वोटर्स Lok Sabha Election

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में 96.8 करोड़ वोटर्स हैं और 10 लाख से ज्यादा बूथ वोटिंग के लिए होंगे। राजीव कुमार ने कहा कि हमारे देश के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर होगी। उन्होंने कहा कि इस बार 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार वोट करेंगे और कुल 21.5 करोड़ युवा वोटर्स होंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है।

किस चरण में कितने राज्यों में चुनाव Lok Sabha Election

पहले चरण में 21 राज्यों के कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे फेज में 13 राज्यों की 89 सीटों, तीसरे में 12 राज्यों की 94 सीटों, 10 राज्यों की 96 सीटों, 8 राज्यों की 49 सीट, 7 राज्यों की 57 सीट, 8 राज्यों की 57 सीट पर वोटिंग होगी।

Election : 85 साल से बड़े वोटर घर से वोट दे सकेंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार 85 साल से अधिक उम्र के लोग घर बैठकर वोट कर सकते हैं। 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।

यह भी पढ़ें  Government news: कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ! केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

19 अप्रैल से शुरू होंगे चुनाव

चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे।

ELECTION 2024

 

4 राज्यों में विधानसभा चुनाव
आम चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव होंगे। सिक्किम और अरुणाचल में 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में मतदान 7 चरणों में होंगे चुनाव। पहले चरण की वोटिंग

UP Paper Leak : दिल्ली पुलिस का जवान निकला मास्टर माइंड, जानिए क्या है पूरा मामला

26 विधानसभाओं में होंगे उपचुनाव
हरियाणा, हिमाचल, झारखंड और यूपी समेत 26 विधानसभाओं में उपचुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें  Chandigarh Metro Project: चंडीगढ़ मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर! लिया गया ये फैसला

 

लोकसभा का कार्यकाल 16 जून तक है।
अब पार्टियों को अपने उम्मीदवार का क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा। इसी के साथ यह भी बताना होगा कि उस उम्मीदवार को क्यों टिकट दिया गया और क्षेत्र से किसी और व्यक्ति को टिकट क्यों नहीं दिया गया।
इस बार 85 साल से ऊपर के वोटर घर से वोट दे सकते हैं।
चुनाव आयुक्त ने बताया कि महिला वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है।
कई क्षेत्रों में तो महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। वहीं, इस बार 85 लाख 85 लाख फर्स्ट टाइम महिला वोटर्स होंगे।

 

इस बार 97 करोड़ वोटर्स
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में 96.8 करोड़ वोटर्स हैं और 10 लाख से ज्यादा बूथ वोटिंग के लिए होंगे। राजीव कुमार ने कहा कि हमारे देश के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर होगी।
उन्होंने कहा कि इस बार 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार वोट करेंगे और कुल 21.5 करोड़ युवा वोटर्स होंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now