मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

खेलो इंडिया यूथ गेम: हरियाणा ने लहराया परचम, इन खेलों ने पहली बार जमाया रंग

On: June 6, 2022 10:55 PM
Follow Us:

हरियाणा: जहां दूध दही का खाना.. यहीं तो है हरियाणा। इसी कहावत को एक बार फिर हरियाणा के होनहार खिलाडियो ने सिद्ध कर दिखाया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी हरियाणा ने 9 गोल्ड मेडल और 7 सिल्वर मेडल जीतकर अपना परचम लहरा दिया है। इस बार पांच नए ऐसे खेलो लोगो की पंसद बने हुए है जो पहली बार ही शामिल किए गए है।

साईकिल रैली से दिया पर्यावरण ‘सरंक्षण’ का संदेश-Best24news

हाराष्ट ने दी हरियाणा को टक्कर: चैंपियन महाराष्ट्र रविवार को नौ स्वर्ण पदक के साथ अब हरियाणा के बराबर हो गया है। वहीं हरियाणा कल तक छह गोल्ड मेडल के साथ दूसरे नंबर पर था। भारोत्तोलन में महाराष्ट्र ने चार में से तीन स्वर्ण पदक जीते। योग में तीन स्वर्ण और साइकिलिंग में एक स्वर्ण जीता।

इतना ही नहीं हरियाणा ने सभी पांच स्वर्ण जीतकर कुश्ती मैट पर अपना दबदबा कायम रखा है। साइकिल चलाने में एक सोने की अवस्था मिली है। ज​बकि दूसरी ओर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार, मणिपुर ने पारंपरिक खेल थांग ता में चार स्वर्ण पदक जीते और प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाब आठ पदक के साथ चौथे पर है।
Rewari News: कटडे को बेरहमी से मारा, कटटे में बांधकर फैका-Best24News
इन खेलो से जमाया रंग:

यह भी पढ़ें  Masoom Sharma: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो में छात्र की हत्या, 2 गुटों में हुई थी भिड़ंत

गतका: पहली बार गतका खेल को यूथ खेलो इंडिया गेम्स में शामिल किया गया। पंजाब सरकार ने इस खेल को मार्शल आर्ट्स के तौर पर मान्यता दी है। इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी की इंटर कॉलेज गेम्स में भी इस टूर्नामेंट के मुकाबले आयोजित होते हैं। गतका निहंग सिख योद्धाओं की पारंपरिक युद्ध शैली है। खिलाड़ी इसका उपयोग आत्मरक्षा के साथ खेल के रूप में भी करते हैं। सिखों के धार्मिक उत्सवों में इस कला का शस्त्र संचालन प्रदर्शन किया जाता है। इंटरनेशनल गतका फेडरेशन की स्थापना 1982 में हुई थी।
Rewari Crime: अपहरण करके नकदी व ATM छीनने वाले तीन युवक काबू-Best24news
कलारीपयट्टू : केरल का पारंपरिक मार्शल आर्ट है। इस खेल को कलारी के रूप में भी जाना जाता है। इसमें पैर से हमला, मल्लयुद्ध और पूर्व निर्धारित तरीके शामिल हैं। कलारीपयट्टू को दुनिया की सबसे पुरानी युद्ध पद्धतियों में से एक है। यह केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक समेत पूर्वोतर देश श्रीलंका और मलेलिया के मलयाली समुदाय के बीच भी काफी लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें  Martyr Flight Lieutenant Siddharth Yadav : राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, मंगेतर भी श्मशान घाट में पहुंची

मलखंभ: मलखंभ भारत का एक पारंपरिक खेल है। यह दो शब्दों के मेल से बना हुआ है, मल्ल शब्द का अर्थ योद्धा और खंभ शब्द का खंभा है। इसमें खिलाड़ी लकड़ी के एक खंभे से सहारे फिटनेस से जुड़े अलग -अलग योग व करतब दिखाकर अपनी शरीरिक लचक का प्रदर्शन करता हैं। मलखंभ में बहुत कम समय में शरीर के सभी हिस्सों की करसत की जा सकती है। इस खेल को सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य ने साल 2013 में राज्य खेल का घोषित किया था।

थांग ता : एक मणिपुर प्राचीन युद्धकला है। इसमें कई तरह की युद्ध शैलियां शामिल हैं। थांग शब्द का अर्थ तलवार, ता शब्द का भाला होता है। ऐसे में थांग ता खेल में तलवार, ढाल और भाले के साथ खेली जाती है। यह कला आत्मरक्षा, एवं युद्ध कला के साथ पारंपरिक लोकनृत्य के रूप में भी जानी जाती है।

यह भी पढ़ें  Haryana में बिजली दरों पर आज होगा फैसला, बढ़ सकती हैं कीमतें!

Rewari News: Water tank में डूबने से युवक की मौत-Best24News

योग: योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित करने के प्रयास के तहत इसे खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ को मान्यता मिलने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि इसे खेलो इंडिया 2021 में शामिल किया जाएगा। योग भारतीय संस्कृति की पुरातन विरासत है, योग मनुष्य के शरीर और दिमाग को लाभ पहुंचाता है। आजकल सभी खेलों के खिलाड़ी अपने प्रेक्टिस शेड्यूल में योग को जरूर शामिल करते हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now