मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Karnal By Election: Congress उम्मीदवार दूसरी बार सीएम को देंगे टक्कर, जानिए राजनैतिक इतिहास

On: May 2, 2024 5:59 PM
Follow Us:

Karnal By Election: हरियाणा में 10 सीटो के लिए लोकसभा चुनाव 5 मई को है। नामांकन प्रकिया जारी है। हर दिन लोकसभा के नामांकान किए जा रहे है। BJP की तर्ज पर इस बार Congress ने करनाल में Punjabi कार्ड खेला है। यहां उपचुनाव में भी पार्टी ने Punjabi चेहरे पार्टी के जिला संयोजक तरलोचन सिंह को मैदान में उतारा है।

 

 

तरलोचन सिंह दूसरी बार लडेगे चुनाव: कांग्रेस पदाधिकारियो के अनुसार 69 साल के तरलोचन सिंह दूसरी बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह उनकी सबसे बड़ी चुनौती होगी। पिछली बार वह दूसरे स्थान पर रहे थे। नामांकन के अनुसार, उनकी आय 2014 के बाद से 2019 तक छह गुना बढ़ गई है, जबकि उनकी पत्नी की आय दोगुनी हो गई है।

यह भी पढ़ें  Papad Making Business : कम लागत में ज्यादा मुनाफा देता है ये बिजनेस, जानिए कैसे करें शुरू

 

चल संपत्ति 2019 के मुकाबले घटकर आधी रह गई है और तरलोचन सिंह की अचल संपत्ति तीन गुना और उनकी पत्नी की अचल संपत्ति 20 गुना बढ़ गई है. उनके पास जो सोना है वह आधा रह गया है. Political News Haryana

जानिए पिछला रिकोर्ड: कांग्रेस प्रत्याशी तरलोचन सिंह ने 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री Manohar Lal के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय यानि 2019 के चुनाव में Manohar Lal को 79906 वोट मिले। इस दौरान Congress के तरलोचन सिंह ने अच्छी टक्कर दी और Congress प्रत्याशी को 34718 वोट मिले और Manohar Lal 48188 वोटों से जीत दर्ज करवाई थी। वे दूसरे नंबर पर रहे थे।

यह भी पढ़ें  Haryana: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इन शहरो में बनाए जाएंगे फ्लू काॅर्नर

 

 

शिक्षा: उन्होंने 10वीं और कौशल शिक्षा की पढ़ाई ओपन स्कूल से की है।
चुनौती: चुनाव लड़ते हुए जनता का समर्थन हासिल करना मुख्यमंत्री के लिए बड़ी चुनौती होगी.

संघर्ष और ताकत

तरलोचन सिंह राजनीति में काफी सक्रिय है। 2014 से लगातार उनका वोट बैंक बढता ही जा रही है। वे अलग-अलग मुद्दों पर जनता की आवाज उठाते रहे हैं। 2019 के चुनाव नतीजों में वह दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद से उनकी सक्रियता और बढ़ गई थी, इसी ताकत को देखते हुए पार्टी ने उन पर फिर से दांव खेला है। कांग्रेस का दावा है इस वार वे अवश्य ही बाजी मारेंगेे।

संपत्ति और आय Haryana News

आय: तरलोचन सिंह नामांकन के मुताबिक 2019 में उनकी आय करीब 3.72 लाख रुपये थी, जो अब 4. 90470 हो गई है। उनकी पत्नी हरमिंदर कौर की आय पहले 349370 रुपये थी, अब 487500 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें  29 जुलाई से धारूहेड़ा में श्री शिवमहापुराण भक्ति ज्ञान यज्ञ, 7 अगस्त को होगा भव्य समापन

जानिए कितनी है संपति: तरलोचन सिंह के नाम पर एक व्यावसायिक संपत्ति और एक घर है, दोनों की कुल कीमत 26.50 लाख रुपये है। जबकि मॉडल टाउन स्थित उनका घर उनकी पत्नी के नाम पर है।

3499 वर्ग फुट के इस घर की कीमत फिलहाल 2.79 करोड़ रुपये है। तरलोचन सिंह के पास 80 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये है और उनकी पत्नी के पास 90 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 5.40 लाख रुपये है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now