मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा के लोगों की हुई मौज, फरीदाबाद से गुरुग्राम तक चलेगी इंटरसिटी मेट्रो

On: March 19, 2025 8:50 AM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा के लोगों की बल्ले-बल्ले, फरीदाबाद से गुरुग्राम तक चलेगी इंटरसिटी मेट्रो

Haryana: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार अब हरियाणा में मेट्रो विस्तार की तैयारी कर रही है। इसकी जानकारी सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए दी है।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.5 KM लंबी मेट्रोलाइन का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 5,453 करोड़ रुपये लागत आएगी।

सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि फरीदाबाद के बाटा चौक से गुरुग्राम के सेक्टर 56 तक इंटरसिटी मेट्रो चलाई जाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 500 नॉन AC बसें और 375 ई-बसों खरीदी जाएगी।

यह भी पढ़ें  प्रतियोगिता का आयोजन:जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन राज्य स्तरीय स्पर्धा में सोनीपत जाएंगे विजेता

सीएम नायब सिंह  ने कहा कि सभी दिव्यांग व्यक्तियों को मुफ्त बस यात्रा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले 5 सालों में अपने कुल बेड़े में 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सीएम सैनी ने कहा कि बसों और बस अड्डों की सफाई के लिए मशीनों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बसों को ट्रैक करने के लिए उन्हें GPS से लैस किया जाएगा। इसके अलावा PPP मोड पर मोटर व्हीकल की फिटनेस के लिए ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे.

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now