Haryana News: हरियाणा ने स्कूलों में विश्व विजेता खिलाड़ी तैयार करने की पहल शूरू की है। इसी को लेकर कई स्कूलों में निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में छात्राओ व शिक्षको को भारत सरकार की नई नेशनल शिक्षा नीति के तहत निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से जानकारी दी।Haryana News
श्री सनातन धर्म जगदीश गर्ल्स सीनीयर सैकन्डरी स्कूल, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी, विकास हाई स्कूल राजगढ़, राजकीय हाई स्कूल तिगड़ाना, टीआईटी स्कूल, श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल भिवानी, राजकीय कन्या स्कूल चरखी दादरी, वैश्य गर्ल्स स्कूल दादरी, यदुवंशी स्कूल दादरी इत्यादि कई अन्य स्कूलों में छात्राओ व शिक्षको को भारत सरकार की नई नेशनल शिक्षा नीति के तहत निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से जानकारी दी।Haryana News
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि शिक्षको व छात्राओ को संबोधित करते हुए बताया कि केवल ज्ञान रटना र्प्याप्त नहीं, बल्कि बारीकियों को समझना और नए विचारों के प्रति खुला रहना ही खिलाड़ी को उंचे स्तर तक पहुंचाता है।
शतरंज एक ऐसा खेल है जिसे बच्चे, बड़े सभी खेलना पसंद करते है । शतरंज से व्यक्ति ज्यादा क्रिएटिव बनता है । शिक्षा का स्तर उंचा उठाने के लिए शतरंज खेलना बच्चों के लिए अति आवश्यक होता है।
शतरंज खेलने से मैमोरी बूस्ट के साथ डिप्रेशन, चिंता व अल्जाइमर जैसे रोगों का खतरा कम होता है । जब बच्चे शतरंज सीखते है तो उनकी पढाई पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है बच्चे पढाई में तेज हो जाते है। इस मौके पर प्रिंसीपल संगीता सैनी के साथ स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद था।

















