मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Indian Railways: रक्षाबंधन पर हरियाणा राजस्थान रेलवे यात्रियों को तोहफा, इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेने

On: August 8, 2025 5:34 PM
Follow Us:

Indian Railways: हरियाणा सहित राजस्थान और महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं का तोहफा दिया है। रेलवे विभाग का कहना है कि पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे लंबी दूरी के साथ-साथ अंतरराज्यीय यात्रा करने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

यहां जाने रूट मेंप: उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04725, हिसार-हडपसर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 10 अगस्त 2025 को रविवार सुबह 5.50 बजे हिसार से रवाना होगी और सोमवार सुबह 10.45 बजे महाराष्ट्र के हडपसर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें  Triple Murder in Jhajjar: पत्नी, बेटे और बेटी की निर्मम हत्या करके झूला फांसी के फंदे पर, एक साथ उजड़ा परिवार

वहीं, गाड़ी संख्या 04726, हडपसर-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल 11 अगस्त सोमवार को शाम 5 बजे हडपसर से चलेगी और मंगलवार रात 10.25 बजे हिसार पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09639, मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन 8 से 10 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे मदार से रवाना होकर दोपहर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 09640, रोहतक-मदार स्पेशल भी 8 से 10 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1.20 बजे रोहतक से चलकर रात 10.35 बजे मदार पहुंचेगी। त्योहारों पर इससे पहले भी मदार स्पेशल का संचालन किया जाता रहा है, जो इस बार भी यात्रियों के लिए सहूलियत लेकर आएगी।

यह भी पढ़ें  Surrogacy तकनीक क्या है, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने क्यों ली इसकी शरण, जानिए इसके नियम

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now