मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Indian Railways: जींद-कुरुक्षेत्र ट्रेन के समय में बदलाव, सुबह की यात्रा अब एक घंटे लेट, यात्रियों को मिली राहत

On: October 6, 2025 2:00 PM
Follow Us:
Indian Railways: जींद-कुरुक्षेत्र ट्रेन के समय में बदलाव, सुबह की यात्रा अब एक घंटे लेट, यात्रियों को मिली राहत

Indian Railways: रेलयात्रियों के लिए अहम खबर है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से जींद रूट पर चलने वाली ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है। यह फैसला उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को ध्यान में रखकर लिया गया है।

समय में बदलाव

ट्रेन नंबर 54038, जो पहले जींद से सुबह 04.10 बजे रवाना होकर 07.20 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचती थी, अब 6 अक्टूबर से सुबह 05.25 बजे जींद से रवाना होकर 08.50 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 54037, जो पहले 07.45 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होकर 11.20 बजे जींद पहुंचती थी, अब सुबह 09.20 बजे रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे जींद पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें  PM Modi In Ambala: अंबाला में रैली को लेकर रूट डायवर्ट, जानिए कैसे पहुंचे अंबाला

रूट और स्टेशनों की जानकारी

जींद जंक्शन से रवाना होने वाली ट्रेन बरसोला, उचाना, घसो, नरवाना, गुरथली, कलायत, सुजूमा, कुतुबपुर, कैथल, ग्योंग, टीक, पिहोवा, पिंडारसी और थानेसर के रास्ते कुरुक्षेत्र का सफर तय करेगी। कुल मिलाकर संचालन समय में लगभग एक घंटे का बदलाव किया गया है।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

समय में बदलाव से अब सुबह जल्दी सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। पहले ट्रेन इतनी सुबह चलती थी कि ऑटो या रिक्शा मिलना मुश्किल होता था। अब एक घंटे बाद ट्रेन रवाना होगी, जिससे यात्रियों को अपने वाहन या ऑटो से स्टेशन तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें  खुशखबरी! रेलवे चलाने जा रहा 8 नई ट्रेन, 22 22 ट्रेनों का किया विस्तार, इस रूट के यात्रियों को होगा फायदा

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now