मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Indian Railway: होली पर्व को को लेकर रेलवे का बडा फैसला

On: February 7, 2026 7:41 PM
Follow Us:
train

Indian Railway: होली पर्व के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए सात जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि को मार्च के अंत तक बढ़ा दिया है। पहले इन ट्रेनों का संचालन फरवरी माह के अंत तक किया जाना तय था, लेकिन त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है।Indian Railway

इन ​राज्यों को होगा फायदा’ उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे प्रशासन ने साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की समीक्षा की थी। बता दे रेलवे फैसले से हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें हिसार से खडकी और वलसाड के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी शामिल है, जो रेवाड़ी होकर गुजरती है।Indian Railway

यह भी पढ़ें  Haryana News: 220 अधिवक्ताओ पर गिरी गाज, फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रो से कर रहे थे वकालात

समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि होली पर्व के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की मांग लगातार बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मार्च माह के अंत तक इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।Indian Railway

इन ट्रेनो का बढा संचालन’ रेलवे अधिकारियों के अनुसार जिन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है, उनमें बीकानेर से साईनगर शिरडी, हिसार से खडकी और वलसाड, भगत की कोठी से बांद्रा टर्मिनस, अजमेर से बांद्रा टर्मिनस, अजमेर से दौंड और अजमेर से सोलापुर के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित दिनों और समय के अनुसार ही संचालित होती रहेंगी।

यह भी पढ़ें  ATM: कार से बांधकर 12 मिनट में 27 लाख रुपए से भरा ATM उखाड़ ले गए बदमाश

बता दे कि हरियाण के रेवाड़ी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के कारण स्थानीय यात्रियों को भी मुंबई, महाराष्ट्र और गुजरात की ओर जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। क्योंकि इससे पहले रेलवे के इस फैसले को यात्रियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now