मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा के रोहतक में महिला ने मरने के बाजवूद 3 लोगों को नई जिंदगी और 2 लोगों को दी रोशनी

On: February 7, 2024 9:22 AM
Follow Us:

हरियाणा में पहला अंगदान और पहला किडनी ट्रांसप्लांट
हरियाणा: हरियाणा में रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (PGIMS) में म़ृतक महिला ने किडनी, लीवर, हार्ट और आंखों दान की है। दान करने से 3 लोगों को नई जिंदगी और 2 लोगों को रोशनी मिली है। हरियाणा में यह पहला अंगदान और संस्थान में पहला किडनी ट्रांसप्लांट है।

PAYTM के बाद अब इस सहकारी बैंक का लाईसेंस रद्द, जानिए ग्राहकों का क्या होगा ?

जानिए क्या है मामला

करीब 43 वर्षीय महिला 30 जनवरी 2023 को ब्रेन हेमरेज होने के चलते PGIMS रोहतक में भर्ती कराई गई थी। न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. ईश्वर सिंह व डॉ. गोपाल की निगरानी में उसका ICU में इलाज चला। डॉ. ईश्वर सिंह को इलाज के दौरान पता चला कि महिला का ब्रेन डेड हो चुका है।

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: धारूहेडा में भाई का मर्डर, हत्यारोपी को भेजा जेल

rohtk

प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ

महिला के परिवार ने अंगदान करके पूरे प्रदेश में नई मिसाल कायम करते हुए सबके सामने एक उदाहरण पेश किया है कि हम मरने के बाद भी इस दुनिया में अपनों को कैसे जीवित रख सकते हैं। PGIMS की VC डॉ. अनीता सक्सेना ने कहा कि सरकार व स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई सुविधाओं के माध्यम से प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित हो पाया है।

रोहतक से चंडीगढ़ के लिए ग्रीन कॉरिडोरकिया तैयार

PGIMS के डायरेक्टर डॉ. एसएस लोहचब ने बताया कि शरीर से अंग निकालने के बाद उसकी कुछ घंटे का टाइम पीरियड होता है। उस दौरान अंग दूसरे शरीर में लगाना होता है। अगर समय रहने अंग शरीर में नहीं लगाया तो वह खराब हो जाता है।Public Examination Bill 2024: पेपर लीक को लेकर लोकसभा में पेश हुआ नया बिल, जानिए कितनी है सजा व जुर्माना

यह भी पढ़ें  BSNL लाया धांसू रिजार्च प्लान, जियो और एयरटेल का छूटा पसीना

उनकी टीम ने जिला प्रशासन व पुलिस से संपर्क किया। इस पर प्रशासन ने बिना किसी देरी के तुरंत प्रभाव से रोहतक से दिल्ली और रोहतक से चंडीगढ़ के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार करवा दिया। रोहतक PGI से दिल्ली तक पहुंचने में कई बार करीब 3 से 4 घंटे लग जाते हैं, लेकिन रोहतक पुलिस की मदद से एम्बुलेंस लीवर को लेकर डेढ़ घंटे से भी कम समय में लेकर दिल्ली पहुंच गई।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now