मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IMD Alert: इन शहरो में अंधड व ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: April 19, 2023 9:44 PM
Follow Us:
Weather News: 13 जिलों में बारिश और तूफान का यलो अलर्ट

हरियाणा: मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक मध्यम पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे पंजाब के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे अरब सागर के ऊपर बना प्रतिचक्रवात कमजोर होगा जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।


गर्मी का कहर जारी

मंगलवार को भी हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर लू ने अपना प्रचंड रूप दिखाया. इस दौरान कई जगहों पर सुबह से ही लू का प्रकोप बना रहा. इस दौरान राज्य में दिन का तापमान 39.0 से 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है.वाह! इंडिया वाह! आबादी को लेकर भारत ने चीन को पछाडा

यह भी पढ़ें  Monsoon Weather Update: लू व धूल भरी आंधी मचाएंगी तांडव, IMD का अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम में बड़ा बदलाव होगा। आगे लगातार चार दिनों तक बारिश और तेज हवा चलेगी। ऐसे में भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।


इस दिन से तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम का असर हरियाणा के उत्तरी और मध्य हिस्सों पर ज्यादा रहेगा। इस दौरान 30- 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज के साथ एक- दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। हालांकि, 25 अप्रैल के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi: एनसीआर का ईनामी कुख्यात बदमाश और गौतस्कर दबोचा

पश्चिमी विक्षोभ को दक्षिण-पश्चिम हवाओं से भरपूर नमी मिलेगी और पूरे क्षेत्र में बादल छाएंगे। गुरूवार सुबह से ही इसका असर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के 50 से 70 फीसदी हिस्सों में दिखने लगेगा और इसके 23 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now