मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IJSO: हरियाणा के अटेली की बेटी भव्य गुंवाल ने विदेश में रचा इतिहास, रेवाड़ी महेंद्रगढ के लिए बनी रोल मॉडल

On: December 15, 2024 4:30 PM
Follow Us:

IJSO: हरियाणा की बेटिया किसी भी फिल्ड में कम नही है। एक बार फिर हरियाणा के नारनौल के मंडी अटेली की बेटी भव्य गुंवाल सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया। भव्य गुंवाल रोमानिया में आयोजित इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड (IJSO) में भव्य ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है।IJSO

 

मेहनत और प्रतिभा से रचा  इतिहास: हरियाणा की बेटी भव्य गुंवाल ने विज्ञान और गणित में सराहनीय प्रदर्श्न करते हुए कड़ी मेहनत के चलते इतिहास रचा है। शिक्षक डॉ. अनिल ने बताया कि भव्य ने बचपन से ही विज्ञान में गहरी रुचि दिखायी, उसकी इस विषय को लेकर लगन और समर्पण ने आज नया इतिहास रचा है।IJSO

 

IJSO: हरियाणा के अटेली की बेटी भव्य गुंवाल ने विदेश में रचा इतिहास, रेवाड़ी महेंद्रगढ के लिए बनी रोल मॉडल
IJSO: हरियाणा के अटेली की बेटी भव्य गुंवाल ने विदेश में रचा इतिहास, रेवाड़ी महेंद्रगढ के लिए बनी रोल मॉडल

52 देशों के छात्र हुए थे प्रतियोगिता में शामिल: बता दे इस प्रतियोगिता में 52 देशों के छात्र हुए थे। IJSO एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसमें छात्रों को विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी में अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। इस साल ये टेंलेंट प्रतियोगिता रोमानिया में आयोजित की गई थी। एक नहीं भारत से छह छात्रों की टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीत कर नया इतिहास रचा है।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में नगर निगम का बड़ा एक्शन, इन जगहों पर की कार्रवाई

बता ये यह पहली बार है जब भारतीय टीम ने IJSO में चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। यह न केवल भारतीय टीम की मेहनत का परिणाम है, हिंदुस्तान की शिक्षा, मेहतन, बच्चो की लगन और विज्ञान क्षेत्र की तेजी से बढ़ती क्षमता का ही परिणाम है।

भव्य की मां, डॉ. सुमन, ने इस जीत को पूरे देश के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं। भव्य ने यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लगन हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें  Breaking News: ह​रियाणा में इस अनाज मंडी का होगा कायाकल्प, इतने करोड होंगे खर्च

भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत: गौरतलब है कि ये प्रतियोगिता में भारत की एक इतिहासिक जीत है। अपनी बेहतरीन तैयारी और कड़ी मेहनत बलबूते पर ही भारत की बेटी ने चीन जैसी ताकतवर टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता। पूरे देश की बेटी की इस मेहनत को सलाम किया जा रहा हैंIJSO

भव्य और उनकी टीम ने यह दिखा दिया कि भारतीय छात्र किसी से कम नहीं हैं। यह जीत न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके शिक्षकों और परिवार के सहयोग का भी नतीजा है।IJSO

गांव में खुशियां, बजे ढोल: भव्य की जीत में हरियााणा के गांव मंडी अटेली में ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य का स्वागत किया। भव्य के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने न केवल परिवार का बल्कि हिंदुस्तान का नाम रोशन करके देश को गोरव हासिल किया है।IJSO

यह भी पढ़ें  सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ‘जहर’, जानें नकली घी के नुकसान और पहचान के तरीके ?

इतना नहीं अध्यापको ने इस इलाकें के लिए भव्य एक रोल मॉडल बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि ने गांव के अन्य बच्चों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की नई दिशा दी है।IJSO

जानिए क्या है IJSO: IJSO इंंनटरनेशनल मंच है। इस मंच के माध्यम से प्रतियोगिता विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी में रुचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा निखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलता है।

 

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now