मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IAS Rani Nagar: हरियाणा सरकार ने IAS रानी नागर को दी बड़ी राहत, अब नहीं होंगी जबरन रिटायर

On: July 11, 2025 2:44 PM
Follow Us:
IAS Rani Nagar: Haryana government gave a big relief to IAS Rani Nagar, now she will not be forcibly retired

IAS Rani Nagar: यूपीएससी ने हरियाणा कैडर की 2014 बैच की IAS अफसर रानी नागर को बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार की तरफ से भेजी गई रानी नागर को जबरन रिटायर करने की सिफारिश को UPSC ने रोक दिया है।

लंबे समय से रानी नागर ड्यूटी से गैर-हाजिर चल रही है। मुख्य सचिव की तरफ से उन्हें 4 बार नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया।

चौथे नोटिस का भी आईएएस ने कोई जवाब नहीं दिया तो सरकार ने रानी नागर को जबरन रिटायर करने की सिफारिश की। इससे पहले भी रानी नागर की रिटायरमेंट को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय कार्मिक एंव प्रशिक्षण मंत्रालय ने सरकार के प्रस्ताव को UPSC के पास भेजा।

UPSC ने जबरन रिटायरमेंट के फैसले पर अहसमति जताते हुए 2 साल तक ग्रेड कम करने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा। अब हरियाणा सरकार ने रानी नागकर को उनके ईमेल पर और उनके पते पर पंजीकृत डाक से UPSC का प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव 2 अप्रैल,14 मई, 9 जून और 24 जून को भेजे हैं।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now