Hero Sportsmeet धारूहेड़ा: हीरो मोटोकॉर्प की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन किया गया.इस मौके पर जगदीश राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियन , राहुल प्रो कबड्डी लीग के चैंपियन, प्रवीण यादव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, अशोक गुलिया राष्ट्रीय फुटबॉल , रितु रानी , जयंत गोयत रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर मौजूद रहे।

खेल उत्सव में महिला रस्साकशी, कबड्डी, फुटबाल वालीबाल, क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई । राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियन जगदीश ने कहां की इस तरह की प्रतियोगिता से कर्मचारियों को प्रतिभा निकालने का मौका मिलता है।
विजेता टीमों को मुख्य अतिथियों की ओर से अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्लांट हेड यसपाल सरदाना, एचआर हेड धर्म रक्षित, अनिल यादव, आरके भारद्वाज, यूनियन प्रधान कृष्ण, अमित मालिक, अमरेश मिश्रा, आरके पांचाल, संदीप यादव, सुखपाल यादव आदि मौजूद रहे।

















