बारिश के चलते Delhi Jaipur Highway पर लगा भंयकर जाम

JAM IN NH 48

Delhi Jaipur Highway : हरियाणा में पिछले तीन चार दिन मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। बारिश के चलते जगह जगह हो रहे जलभराव से भयकर जाम लगा हुआ है। हरियाणा के रेवाड़ी में नाईवाली पर मंगलवार को तथा हाईवे पर सिधरावली के पास भंयकर जाम लगा रहा ।

बता दे कि हरियाणा में कुछ जिलों में सुबह से ही बारिश शुरू हो चुकी है। रेवाड़ ,गुरूग्राम, जींद, पानीपत, हिसार, सोनीपत और महेंद्रगढ़ के कुछ शहरों में सुबह ही अच्छी बारिश देखने को मिली। रेवाड़ी में बारिश के बाद नाईवाली चौक पर करीब 4 किलोमीटर जाम लगा रहा।

8 जिलो में होगी बारिश्

मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि​ भिवानी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, सोनीपत, जींद में तेज बार बारिश होगी।

बारिश के चलते रेवाड़ी में लगा भंयकर जाम
बारिश के चलते रेवाड़ी में लगा भंयकर जाम

इतना हीं नहीे बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है हरियाणा में कई शहरों में आकाशीय बिजली गिरने का भी संभावना है।

हाइवे पर लगा भंयकर जाम: बारिश के चलते हाइ्रवे पर जलभराव हो गया। जिसके चलते मंगलवार को सुबह से ही भयंकर जाम लगा रहा। जाम के चलते वाहन हाईवे पर फंसे रहे। Delhi Jaipur Highway

24 घंटे में सूबे के 6 जिलों में झमाझम बारिश हुई। सबसे ज्यादा हिसार में बरसात हुई। यहां 49 MM बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई।

दिनभर छाए रहे बादल, दोपहर से शाम तक बारिश

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है।Delhi Jaipur Highway

मंगलवार सुबह सुबह भी एनसीआर में ताबड तोड बारिश हुई। बारिश के चलते जलभराव लोगो के परेशनी बना रहा।

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan