मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा में बिजली मंत्री ने कटों को लेकर दिखाई सख्ती, रोजाना देगी होगी रिपोर्ट

On: June 14, 2025 7:04 PM
Follow Us:
Haryana's power minister shows strictness regarding power cuts, will have to give report daily

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के लोगों को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और बिजली जाने/कट के संबंध में संबंधित एसई को रोजाना एक रिपोर्ट ऊर्जा मंत्री के कार्यालय में भेजनी होगी। उनके इन निर्देशों के संबंध में यदि किसी भी अधिकारी द्वारा कोई लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

विज आज नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों द्वारा गर्मियों में बिजली की आपूर्ति को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा के सीएम ने अचानक रुकवाया काफिला, ग्रामीणों से मिलने पहुंच गए सीएम

16 हजार मेगावाट बिजली की व्यवस्था की हुई है

उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को आज उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन उन्हें प्रत्येक अधीक्षक अभियंता (एसई) से उनके अधिकार क्षेत्र में कितने घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं हुई और आपूर्ति न होने के क्या कारण रहे, के संबंध में पूरी रिपोर्ट रोजाना ऊर्जा मंत्री को भेजनी होगी।

विज ने कहा कि हरियाणा में बिजली आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं है। हरियाणा में हमें अधिकतम 16 हजार मेगावाट बिजली की आवश्यकता पड़ती है और 16 हजार मेगावाट बिजली आपूर्ति करने की हमने पूरी व्यवस्था की हुई है।

यह भी पढ़ें  Admission: स्नातक में दाखिले के लिए आनलाईन आवेदन 12 से,जानिये किस कॉलेज में है कितनी सीट

सभी बिजली के ट्रांसफार्मर का सुदृढ़ीकरण (अगमेंटेशन) करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि बिजली की आपूर्ति को लेकर ऊर्जा विभाग पूरी तरह से तैयार है और गर्मियों के सीजन को देखते हुए हम पहले से ही तैयारी कर रहे थे। मैंने बिजली निगमों के अधिकारियों को निर्देश दे दिए थे कि सभी ट्रांसफार्मर्स का   सुदृढ़ीकरण (अगमेंटेशन) किया जाए अर्थात जहां पर मांग क्षमता से कम का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है तो उसे ठीक किया जाए।

सभी सर्कल में ट्रांसफार्मर बैंक बनाए गए

श्री विज ने कहा कि गर्मियां शुरू होने से पहले ही सभी सर्कल में ट्रांसफार्मर बैंक बनाए गए हैं ताकि ट्रांसफार्मर के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए गाड़ी व स्टाफ होना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। हाल ही में चण्डीगढ में हुई ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बिजली की आपूर्ति सभी को मिलनी चाहिए।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now