मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा के बदमाश का यूपी में हुआ एनकाउंटर, एक लाख का इनामी था रोहतक का संदीप पहलवान

On: June 30, 2025 8:25 AM
Follow Us:
Haryana's miscreant was encountered in UP, Rohtak's Sandeep Pehlwan was carrying a bounty of Rs 1 lakh

Haryana News: हरियाणा के एक लाख के इनामी बदमाश को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। नोएडा एसटीएफ और बागपत पुलिस ने रविवार देर बड़ी कार्रवाई की है। बदमाश की पहचान संदीप लोहार उर्फ संदीप पहलवान निवासी गांव भैणी महाराजगंज (रोहतक) के रुप में हुई है। यह मुठभेड़ बागपत के मवीकलां गांव में हुई है। वहीं गोली लगने से एसटीएफ का एक सिपाही भी घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बदमाश संदीप पर कानपुर पुलिस से हाईवे पर चार करोड़ रुपये की निकिल प्लेट लूट में एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस पर अलग-अलग थानों में 16 मामले दर्ज थे। वहीं इस मामले में SP सूरज कुमार राय ने जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें  Reliance Jio का 84 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान! फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा इंटरनेट डेटा

हेड कांस्टेबल हुआ घायल

उन्होंने बताया कि रविवार रात सूचना मिली थी कि एक लाख का इनामी बदमाश बागपत में घूम रहा है। इस पर नोएडा एसटीएफ और बागपत कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की तो वह मवीकलां गांव के पास यमुना पुश्ते पर भाग निकला। पुलिस ने जब बदमाश का पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाश की गोली से STF का हेड कांस्टेबल सुनील घायल हो गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

SP सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की तो गोली लगने से बाइक सवार बदमाश घायल होकर गिर गया। पुलिस घायल बदमाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: नपा में स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजोराहण

उत्तर प्रदेश , हरियाणा और महाराष्ट्र में 16 मुकदमे दर्ज

पुलिस की मानें, तो संदीप लोहार के खिलाफ उत्तर प्रदेश , हरियाणा और महाराष्ट्र में 16 मुकदमे दर्ज है। आरोपी संदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर चालक की हत्या कर सामान से लदे हुआ ट्रक लूटा था। वह चार से ज्यादा ट्रक चालकों की हत्या कर चुका है। यह गिरोह बागपत में इस तरह की घटना करने की फिराक में घूम रहा था।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now