मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana sports: 13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने जीते 4 पदक

On: February 22, 2026 5:35 PM
Follow Us:
13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने जीते 4 पदक

Haryana sports: 13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप चंडीगढ़ में आयोजित की गई। हरियाणा के 36 रेस वाक एथलीट खिलाड़ियों ने भाग लिया। रवीना जींद ने स्वर्ण पदक और संदीप कुमार महेंद्रगढ,योगिता ने रजत एवं हरदीप भिवानी ने कांस्य पदक जीता।नेशनल ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हरियाणा ने 1 स्वर्ण पदक और 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक जीते है।

रवीना जींद ने हाफ मैराथन रेस वाक इंवेंट में स्वर्ण पदक जीता तो योगिता 5 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में रजत पदक विजेता बनी और हरदीप भिवानी ने हाफ मैराथन रेस वाक इंवेंट में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा राज्य का नाम रौशन किया एवं संदीप कुमार महेंद्रगढ ने फुल मैराथन रेस वाक इंवेंट में रजत पदक जीता।Haryana sports

दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 13वीं इंडियन ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 फरवरी से 22 फरवरी तक सुखना लेक चंडीगढ़ में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजन चंडीगढ़ एथलेटिक्स के द्वारा संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13वीं इंडियन ओपन रेस वाक चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य से रवीना जींद ने हाफ मैराथन रेस वाक इंवेंट में 1 घंटा 39 मिनट और 15 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स हरियाणा को दिया और हरियाणा राज्य का गौरव राष्ट्रीय पटल पर बढ़ाया,इस इवेंट में दूसरा स्थान मुनीता प्रजापति उत्तरप्रदेश ने 1 घंटा 39 मिनट और 26 सेकेंड के साथ पाया और तीसरे स्थान पर मानशी नेगी उत्तराखंड ने 1 घंटा 42 मिनट और 58 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।Haryana sports

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि पुरुष वर्ग हाफ मैराथन रेस वाक इंवेंट में हरदीप भिवानी ने 1 घंटा 26 मिनट और 03 सेकेंड के समय के साथ कांस्य जीता,इस इवेंट में साहिल पंजाब ने 1 घंटा 25 मिनट और 48 सेकेंड का समय देकर स्वर्ण पदक जीता एवं सेरविन तमिलनाडु ने 1 घंटा 25 मिनट और 50 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता।Haryana sports

योगिता हरियाणा ने 5 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट में 23 मिनट और 49 सेकेंड का बेहतरीन समय देकर रजत पदक जीता और इस इवेंट में मनीषा राजस्थान ने 23 मिनट और 24 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता एवं कांस्य पदक सिमरन गुसेन उत्तराखंड ने 23 मिनट और 58 सेकेंड के समय के अपने नाम किया।संदीप कुमार भीम अवार्डी एवं ओलम्पियन ने पुरुष वर्ग फुल मैराथन रेस वाक इवेंट में 3 घंटा 11 मिनट 18 सेकेंड समय देकर रजत पदक जीतकर हरियाणा राज्य का गौरव बढाते हुए हरियाणा ध्वज फहराया।

एथलेटिक्स हरियाणा के भीष्म पितामह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू,निदेशक नरेंद्र मोर, राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं एथलेटिक्स हरियाणा के अन्य पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामनाएं प्रदान की।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now