मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: सरपंचो ने मोहर व रजिस्टर सौपें BDPO, जानिए क्यों

On: July 8, 2023 9:04 PM
Follow Us:

हरियाणा : हरियाणा में मनोहर लाल सीएम ने सरपंचो का अपाहिज बना दिया है। जब से नई पंचायतें बनी हैं, तभी से पंचायतों और सरपंचों के अधिकारों पर लगातार चोट की जा रही है।Haryana: 30 हजार रिश्वत के साथ मार्केट कमेटी में ऑक्शन रिकॉर्डर काबू

पहले ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकाल को लागू किया गया। अब पंचायती ग्रांट वितरण में विधायकों की एंट्री करवाने के बाद जले पर नमक छिड़कने का काम किया। सरकार ने पंचायतों पर विश्वास न कर विधायकों पर विश्वास किया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: राशन कार्डो को ठीक करवाने के लिए आप उतरी सडको पर

अलेवा ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को चेयरमैन राममेहर बधाना की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन एसोसिएशन की प्रधान मिनाक्षी डाहौला ने किया। बैठक मे कहा कि जब पावर ही सरपंचो के पास नही है तो प्रधान किस बात के है। सरपंच के अधिकारो को हर दिन हनन किया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि गांव के विकास के बारे में ग्रामीण और सरपंच ही जानते हैं, इसलिए इनके पास ही पावर होनी चाहिए। अगर विधायको से ही कार्य करना है तो सरपंचो के चुनाव ही क्यो करवाए गए।NCR Crime: सब इंस्पेक्टर का लैपटॉप व पर्स चोरी

यह भी पढ़ें  उतराखंड के शराब तस्कर ने सोनीपत में बनवाया "फर्जी डेथ सर्टिफिकेट', 12 साल बाद खुली "पोल".....

गुस्साए सरपंचो ने मोहर तथा कार्यवाही पुस्तिका को बीडीपीओ को सौंपी: ग्राम पंचायत कटवाल, पेगां, चुहड़पुर, बधाना, संडील, डाहौला, बिघाना, शामदो, खेड़ी बुल्लां, नगूरां, दुड़ाना, हसनपुर आदि पंचायतों ने भी अपनी मोहर एसोसिएशन के पैड पर मारकर समर्थन दिया और कार्रवाई रजिस्टर, मोहर को बीडीपीओ कार्यालय में जमा करवाया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now