मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम? इस दिन होगी बारिश

On: November 23, 2025 8:18 AM
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में तापमान में गिरावट की चेतावनी, हल्के बादल और कोहरे से मौसम बनेगा और भी सस्पेंसफुल!

Haryana Weather: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आने वाले दिनों में हरियाणा में ठंड को और बढ़ा सकता है। हल्के बादल औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट का कारण बन सकते हैं। डॉ. खिचड़ ने बताया कि 23 नवंबर तक हरियाणा में मौसम शुष्क और अस्थिर रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल, तेज हवाएं और फुहार पड़ने की संभावना है, जिससे कुछ स्थानों पर कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है।Haryana Weather

23 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्के कोहरे की संभावना बनी रहेगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 10°C और अधिकतम 26°C के बीच रहने की संभावना है। 24 नवंबर को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। रात का तापमान हल्का गिर सकता है, न्यूनतम तापमान 9°C के आसपास रहने की संभावना है। 25 नवंबर को सुबह मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। दिन तक आकाश साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड अधिक महसूस होगी।Haryana Weather

यह भी पढ़ें  Haryana School Timing 2023: गर्मी का तेवर, स्कूलों का बदला समय, यहा देखे Time Table

बदलेगा मौसम: मौसम विभाग का कहना है हरियाणा मे एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। विभागा का कहना है एक बार फिर मौमस का आसार है। बढते प्रदूषण को लेकर अगर एक बार ​बारिश हो जाती है तो यह लोगो के लिए बडी राहत भरी रहेगी। अब देखना यह है क्या मौसम विभाग के आकंलन सही निकलता है या​ नही।

इस दिन तापमान में गिरावट आ सकती है और न्यूनतम तापमान 8°C तक पहुँच सकता है। 26 नवंबर को हल्का पश्चिमी विक्षोभ आंशिक प्रभाव डालेगा, जिससे उत्तरी जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जो तापमान में गिरावट का कारण बनेगी।

यह भी पढ़ें  Rewari: मुखबीर ने किया इशारा, दो साल से फरार दो गोतस्कर चढे हत्थे

27 से 28 नवंबर: मौसम में बदलाव और सर्दी बढ़ेगी

27 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। सुबह के समय कोहरा थोड़ा घना रहेगा, जिससे हाइवे और खुले क्षेत्रों में दृश्यता प्रभावित हो सकती है। इस दिन न्यूनतम तापमान 7°C तक गिर सकता है। 28 नवंबर को ठंडी हवाओं के कारण तापमान और गिरावट के साथ न्यूनतम 6°C और अधिकतम 23°C तक पहुँच सकता है। 29 नवंबर को हरियाणा में नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहने की संभावना है। सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता और भी प्रभावित हो सकती है। इस दिन न्यूनतम तापमान 5°C और अधिकतम तापमान 22°C के बीच रहेगा। डॉ. खिचड़ ने चेताया कि लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और सुबह के समय यात्रा करते समय कोहरे के कारण सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें  Rewari: रोटरी क्लब ऑफ रेवाडी मेन द्वारा रसोई का उद्घाटन

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now