मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, इतने दिनों तक बरसेंगे बदरा

On: July 18, 2025 7:24 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Western disturbance will be active again in Haryana, it will rain for so many days

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। सावन का महीना शुरु होने से पहले ही बारिश की झड़ी लग चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो 21 जुलाई से फिर से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
18 जुलाई,2025 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा अभी भी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में बनी हुई है परंतु बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ कम आने की संभावना से 19 जुलाई से 21 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: बिना लाइसेंस चल रही थी दुकानें, Bhiwadi में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो गोदामों को किए सील

इस दौरान अरब सागर से नमी वाली हवाएं लगातार आने की संभावना से दक्षिण पश्चिमी हरियाणा में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है परंतु उत्तरी क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हलकी बारिश की संभावना है परंतु 21 जुलाई रात्रि से मानसून फिर से एक्टिव हो जाने की संभावना है जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से फिर से बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now