Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के 7 जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 15 जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार है। फिलहाल पंचकूला, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और नूंह में बारिश जारी है।
मौसम विभाग ने 16 जिलो में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।

















