मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Weather: हरियाणा वाले हो जाए सावधान! मौसम विभाग ने दी 18 जिलों में बारिश की चेतावनी

On: July 4, 2025 10:39 AM
Follow Us:
Haryana Weather: People of Haryana be careful! Meteorological Department has issued warning of rain in 18 districts

 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। जिसके चलते हरियाणा के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है वही कुछ जिलों में बारिश की कमी अभी भी है। हरियाणा में मानसून धीरे-धीरे पूरा छा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लगातार बरसात होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने आज शुक्रवार को 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather

वही मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चार जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। वहीं वीरवार को हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, नूंह और महेंद्रगढ़ में हल्की वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें  Haryana News: Rewari DTP को क्यों सुनाई भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान ने खरी खोटी, एसपी के पास पहुंचा मामला

वहीं, वीरवार को दिन के समय धूप खिलने के कारण उमस भरी गर्मी रही। हिसार शहर में हल्की बूंदाबादी तो हांसी में तेज वर्षा हुई। फतेहाबाद के टोहना में हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को प्रदेश में बरसात के अलावा आने वाले दिनों में हरियाणा के अधिकतम जिलों में बारिश हो सकती है। इसका कारण है कि मानसूनी हवाओं में सक्रियता अधिक होगी।

5 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला व कुरुक्षेत्र में 75-100 प्रतिशत बारिश होगी।करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, पलवल, नूंह व फरीदाबाद में 50-75 प्रतिशत बारिश होगी। Haryana Weather

यह भी पढ़ें  Haryana News: चुनावो से पहले 51 सौ रूपए पेंशन का वादा करेंगे पूरा: Dy CM दुष्यंत चौटाला

7 जिलों जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, कैथल में 25-50 प्रतिशत और 2 जिलों सिरसा व फतेहाबाद में 25 प्रतिशत बरसात की संभावना है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now