मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Weather News: शीतलहर ने हरियाणा में बढ़ाई ठंड, IMD का येलो अलर्ट छह जिलों के लिए जारी

On: December 10, 2025 1:51 PM
Follow Us:
Haryana Weather News: शीतलहर ने हरियाणा में बढ़ाई ठंड, IMD का येलो अलर्ट छह जिलों के लिए जारी

Haryana Weather News: हरियाणा में ठंड की मार लगातार बढ़ती जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार और गुरुवार के लिए राज्य के कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर राजस्थान से लगे छह जिलों सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी और नारनौल में अगले दो दिन तक तेज ठंडक बनी रहेगी।

पहाड़ों से आई ठंडी हवाओं ने तापमान घटाया

पहाड़ों से मैदानों की ओर आ रही ठंडी और आईसी हवाओं ने हरियाणा में तापमान में तेजी से गिरावट ला दी है। मंगलवार को राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: समाज ने निकाली शोभा यात्रा

सबसे ठंडा इलाका रहा नारनौल

राज्य में सबसे कम तापमान नारनौल में रिकॉर्ड किया गया जहां पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। वहीं भिवानी में सबसे ज्यादा 26.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ठंड ने हरियाणा के 12 जिलों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। इनमें नारनौल महेंद्रगढ़ सोनीपत हिसार सिरसा रोहतक पंचकूला गुरुग्राम करनाल फरीदाबाद कैथल और नूंह शामिल हैं। अंबाला का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा जबकि भिवानी में यह 13 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें  Surajkund Mela: कब भरेगा मेला, कहां ​ओर कितने में मिलेगा टिकेट, जानिए पूरी अपडेट

12 दिसंबर से आएगा नया मौसम परिवर्तन

मौसम विभाग ने बताया है कि 12 दिसंबर से हरियाणा में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा। इससे ठंड और तेज होगी और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात के समय तापमान में और कमी आने की संभावना है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now