HARYANA

Haryana Weather News: हरियाणा में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलें, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च तक बारिश के आसार है। अगले 24 घंटे तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

 

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम पिछले दो दिन से खराब है। मौसम में बदलाव के चलते राजस्थान से सटे इलाके हिसार, सिरसा, फतेहादा के अलावा जींद के भी कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओले गिरने से तापमान में भी गिरावट आई है। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है।

IMG 20250317 WA0009
Rewari: भाजपा जिला अध्यक्ष का फैसला आज, जानिए कौन-कौन है दावेदार

16 मार्च तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से 16 मार्च तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई थी। उसके चलते फाग वाले दिन प्रदेश में मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। 4 जिलों में कुछ जगह ओलावृष्टि हुई। इसमें हिसार के मय्यड़ और आसपास के गांव, फतेहाबाद, जींद और सिरसा के डबवाली और बुढ़ाखेड़ा में ओलावृष्टि हुई।

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलें
बारिश और ओलावृष्टि से यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, पलवल में फसलें भी खराब हो गई। अभी सरसों की फसल पक कर तैयार है और कटाई जारी है। वहीं गेहूं की फसल की भी कटाई शुरू होने वाली है।

TRAIN CANCELLED
Railway News: यात्री जरा ध्यान दे! इस रूट की ये ट्रेन हुई रद्द, यहां पढे ट्रेनों के नाम व शेडयूल

अधिकतम तापमान में आई कमी
मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च तक बारिश के आसार है। अगले 24 घंटे तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

REWARI BUS STAND
Rewari Bus Stand: फिर अटका बस स्टैंड निमार्ण कार्य, अब ये वजय आई सामने

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button