Haryana: रेवाड़ी पुलिस को 8 साल बाद एक बडी सफलता मिली है। टीम ने बनीपुर चौक स्थित सैन्ट्रल हॉस्पिटल के पास से आई 10 गाड़ी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को सिरसा से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला हिसार के हांसी के गांव माजरा प्याऊ निवासी अनिरुध के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई गाड़ी को बरामद कर लिया है।
2016 में हुई थी चोरी: बता दे कि राजस्थान के जिला अलवर के गांव मुण्डली निवासी डॉ सुनील यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि दिनांक 08 अक्टूबर 2016 को उसने अपनी आई 10 गाड़ी को हॉस्पिटल के साथ खाली जगह में खडी किया था। दिनदहाडे कोई उनकी कार को चोरी करके ले गया है।
हिसार से किया काबू: जिस पर पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले में पुलिस ने संलिप्त एक आरोपी जिला हिसार के हांसी के गांव माजरा प्याऊ निवासी अनिरुध को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई गाड़ी को बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया की उपरोक्त गाड़ी उसने गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति से खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

















