हरियाणा में कानून व्यवस्था और विशेष रूप से महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। हरियाणा सरकार ने सात नए महिला थाने तथा तीन साइबर क्राइक थाने स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
जानिए कहां कहां बनेगें महिला थाने: बता दें कि ये थाने लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर और पिहोवा में खोले जाने की योजना है। इन क्षेत्रों में महिला संबंधित अपराधों की शिकायतों के त्वरित निपटारे और संवेदनशील मामलों में बेहतर सुनवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।
यहां बनेंगे साइबर थाने: बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल ठगी और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों को देखते हुए सोनीपत, गोहाना और बहादुरगढ़ में तीन नए साइबर क्राइम थाने स्थापित करने का प्रस्ताव है।
जानिए क्या होगा फायदा: बता दे कि इन थानों में प्रशिक्षित तकनीकी विशेषज्ञों और आधुनिक उपकरणों की तैनाती की जाएगी, ताकि साइबर अपराधों की जांच प्रभावी ढंग से की जा सके। डिजिटल लेनदेन और इंटरनेट उपयोग में बढ़ोतरी के बीच साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिहाज से यह कदम अहम माना जा रहा है।
बढेगी महिला सुरक्षा’ नायब सैनी सरकार का मानना है कि नए महिला और साइबर क्राइम थानों की स्थापना से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि लोगों का पुलिस व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत होगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर आधारभूत ढांचा विकसित करने और स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

















