Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 घंटों में पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह,
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखीदादरी, भिवानी, रोहतक में झमाझम बारिश की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 7.07.2025 @ सुबह 5.15 बजे जारी..अगले तीन घंटों में पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह,
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखीदादरी, भिवानी, रोहतक जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित।

















