Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। जींद के गांव करेला से 14 अगस्त को लापता हुए सुमित का शव 42 दिन बाद रोहतक जिले के गांव समरगोपालपुर के पास मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सुमित का कंकाल मिला है। सुमित जिस फैक्टरी में काम करता था। उस फैक्टरी में एक महिला भी काम करती थी। इस महिला ने ही सुमित को पीजीआई रोहतक में बुलाया था। उस दौरान वहां पर मोनू भी आया था। दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मोनू समरगोपालपुर स्थित फैक्टरी के पीछे झाड़ियों में शराब पी रहा था। वहां पर सुमित भी पहुंच गया दोनों में विवाद बढ़ गया। इस दौरान मोनू ने सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी। Haryana news
जानकारी के मुताबिक, सुमित की भाभी भी उसी फैक्टरी में काम करती थी। जिस महिला को लेकर विवाद हुआ वह उसकी भी जानकार थी। अब पुलिस ने मोनू की निशानदेही पर पुलिस को सुमित का कंकाल बरामद किया है। कंकाल के पास सुमित का बैग व कपड़े भी मिले हैं। पुलिस आरोपी से फिलहाल पूछताछ कर रही है। Haryana news

















