मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: योग संस्कृत का हृदय है और संस्कृत योग की जड़ को संभालती है: एम. पी. गोयल

On: January 6, 2026 3:04 PM
Follow Us:
योग संस्कृत का हृदय है और संस्कृत योग की जड़ को संभालती है: एम. पी. गोयल

Haryana News: संस्कृतभारती, हरियाणा (न्यास) द्वारा आयोजित 02 जनवरी से 10 जनवरी 2026 आवासीय प्रबोधन वर्ग के चतुर्थ दिवस के वन्दना सत्र में मुख्यातिथि के रूप में श्रीमान् एम. पी. गोयल, जिला अध्यक्ष, सेवाभारती, रेवाडी विशिष्टातिथि के रूप में श्रीमान् कुलभूषण गर्ग, प्रान्त कोष प्रमुख, हिमालयन परिवार, सानिध्य डॉ. ईश्वर सिंह योग शिक्षक, श्रीमती बबीता सैनी, पूर्वपार्षद, रेवाड़ी, श्रीमान् प्रमोदशास्त्री प्रान्तमन्त्री, संस्कृतभारती उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे एम. पी. गोयल ने कहा मैं धन्य हूॅं जो आज मुझे संस्कृतभारती के द्वारा आयोजित इस प्रबोधन वर्ग में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यदि हम अपनी संस्कृति और अपनी भाषा संस्कृत को साथ में लेकर चलेंगे तो यह निश्चित है कि भारत को पुनः विश्वगुरु बनने में समय नहीं लगेगा। आगे उन्होंने कहा कि योग संस्कृत का हृदय है और संस्कृत योग की जड़ को संभालती है ।Haryana News

यह भी पढ़ें  कबाड़ी से मोबाइल फोन व 5 हजार रूपए छीनने वाला काबू

इस वन्दना सत्र में श्रीमान् प्रवेश कौशिक विभाग संयोजक, संस्कृतभारती, श्रीमान् अजय शास्त्री, वर्ग प्रशिक्षण प्रमुख, सुरेंद्र कुमार, वर्ग सह प्रशिक्षण प्रमुख, अंबाला विभाग संघटनमन्त्री देवाँश कृष्ण, हिसार विभाग संघटनमन्त्री नवीन कौशल तथा इस वर्ग के सभी प्रशिक्षक एवं प्रबन्धक उपस्थित रहे । इस आवासीय प्रबोधन वर्ग में पूरे हरियाणा से 130 छात्र-छात्राऍं भाग ले रहे हैं ।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now