मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: उदयभान बोले- इलेक्शन कमिशन मुंह छिपाए बैठा है, कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष ने 450 से अधिक पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

On: August 10, 2025 5:08 PM
Follow Us:

Haryana News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि आज भारत के संविधान पर बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है। लोकतंत्र पर खतरा बना हुआ है। देश की सारी संवैधानिक संस्थाएं सत्ता के साथ समझौता कर चुकी हैं। इलेक्शन कमिशन केंचुआ बन चुका है। सारे देश में जिस तरह का माहौल बनाया हुआ है।

हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में 450 से अधिक पदाधिकारियों ने गुरूग्राम में शपथ ली। इसमें रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रवक्ता के रूप में शामिल रहे।Haryana News

यह भी पढ़ें  Rewari: सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य की हवेली में बनेगा म्यूजियम संग्रालय

वोट चोरी करके बनाई सरकार, जरूर मिलेगा न्याय: अपने संबोधन में सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि भाजपा ने साम, दाम, दंड, राजनीति कर हरियाणा में चोरी के मतो से सरकार बनाई थी। हरियाणा में वोट चोरी किए थे। इससे चोट जरूर पहुंची, लेकिन हम टूटे नहीं। कार्यकर्ता फिर से एकजुट हैं। अगली बार पिक्चर हिट होकर ही रहेगी।

इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा था कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को कपड़े उतारकर नंगा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव चोरी किया गया था। इसके पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें  Delhi NCR Weather: Delhi Haryana-NCR में IMD ने जारी किया अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

 

दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस का फोकस

 दक्षिण हरियाणा में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने गुरुग्राम में एक भव्य समारोह आयोजित करने की तैयारी की है। यह आयोजन पार्टी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। दक्षिण हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और मेवात जैसे जिले शामिल हैं, जो लंबे समय से राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

इस क्षेत्र में अहीर और जाट समुदाय का विशेष प्रभाव है, और कांग्रेस यहां अपने जनाधार को और मजबूत करना चाहती है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस आयोजन के जरिए संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

यह भी पढ़ें  हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: अब इन लोगों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी

कांग्रेस इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ-साथ मतदाताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश करेगी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए यह कदम दक्षिण हरियाणा की सियासत में पार्टी के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now