मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में पुराने वाहनों को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है ये फैसला

On: May 19, 2025 6:41 PM
Follow Us:
Haryana News: The government has taken a big decision regarding old vehicles in Haryana, know what this decision is

हरियाणा में पुराने वाहनों को स्क्रैप करके रिसाइकिल किया जाएगा और विभिन्न स्थानों पर कबाड़ में बदल चुके वाहनों के पार्ट्स को दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।

राज्य सरकार ने राज्य में पंजीकृत वाहन स्क्रैपेज एवं रिसाइकिलिंग सुविधा प्रोत्साहन नीति 2024 को अधिसूचित कर दिया है। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने सोमवार को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना की जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि एनजीटी द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पुराने डीजल वाहनों के लिए 10 वर्ष और पेट्रोल वाहनों के लिए 15 वर्ष की पासिंग सीमा अवधि तय किए जाने के बाद कंडम वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के खिलाफ सडकों पर उतरे हिंदू

उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से वाहनों के पार्ट्स को रिसाइकिल करके उनका दोबारा इस्तेमाल संभव हो सकेगा। इससे पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगेगी और अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। इसके अलावा वाहन मालिकों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा और लोगों को सड़कों, गलियों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कंडम वाहनों को पार्क करने से राहत मिलेगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now