Haryana News: हरियाणा में शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर लैब अटेंडेंट का अनुबंध 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है। शिक्षा विभाग ने इसका पत्र भी जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, वर्तमान समय में कंप्यूटर लैब अटेंडेंट का वेतन 12 हजार रुपए है। वहीं कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान कर्मजीत संधू ने अनुबंध बढ़ाए जाने का स्वागत किया है।

















